लाइव न्यूज़ :

सदन के अंदर ‘अमर्यादित’ व्यवहार को लेकर कांग्रेस विधायक एक हफ्ते के लिए निलंबित

By भाषा | Updated: March 4, 2021 18:34 IST

Open in App

बेंगलुरू, चार मार्च कर्नाटक विधानसभा के अंदर अपनी पार्टी के विरोध के दौरान अपनी कमीज उतारने के ‘‘अमर्यादित’’ एवं ‘‘अपमानजनक’’ व्यवहार के लिए कांग्रेस के एक विधायक को 12 मार्च तक सदन से निलंबित कर दिया गया।

विधायक बी. के. संगमेश के व्यवहार पर विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने कड़ी आपत्ति जताई जिसके बाद संसदीय मामलों के मंत्री बासवराज बोम्मई ने उन्हें निलंबित करने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।

विधानसभा अध्यक्ष की पहल पर ‘एक देश एक चुनाव’ पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के सदस्य जब अध्यक्ष के आसन के समीप विरोध कर रहे थे, तभी यह घटना हुई।

संगमेश विधानसभा अध्यक्ष के आसन के समीप थे और उन्होंने अपनी कमीज उतार दी तथा नारे लगाते हुए इसे अपने कंधे पर रख लिया।

कागेरी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई।

विधायक को बाहर भेजने की चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आप क्या कर रहे हैं...सिद्धरमैया (विपक्ष के नेता) आपकी पार्टी लंबे समय तक शासन में रही, देखिए आपके सदस्य किस तरह से व्यवहार कर रहे हैं, क्या यह सही तरीका है? इसमें किसी का सम्मान नहीं है। इस तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।’’

इस पर राज्य कांग्रेस के प्रमुख डी. के. शिवकुमार और पार्टी के अन्य सदस्यों ने संगमेश से कमीज पहनने के लिए कहा।

विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें चेतावनी देते हुए 15 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

सदन की कार्यवाही फिर ये शुरू होते ही अध्यक्ष ने कहा कि वह इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।

इसके बाद बोम्मई ने विधायक को तत्काल प्रभाव से 12 मार्च तक निलंबित करने का प्रस्ताव पेश किया, हालांकि कांग्रेस विधायकों ने इसका विरोध किया।

सिद्धरमैया ने निलंबन को ‘‘एकतरफा’’ करार दिया और कहा, ‘‘हम सभी को बाहर कर दीजिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह