असम में कांग्रेस को झटका, MLA सुशांत बोरगोहेन ने पार्टी से इस्तीफा दिया, रूपज्योति कुर्मी के बाद दूसरे विधायक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 30, 2021 18:05 IST2021-07-30T18:04:04+5:302021-07-30T18:05:33+5:30

असम में विपक्षी दल कांग्रेस को झटका देते हुए मरियानी से विधायक रूपज्योति कुर्मी ने शुक्रवार को पार्टी और विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था

Congress MLA Sushanta Borgohain resigned won Thowra seat in upper Assamprimary membership party | असम में कांग्रेस को झटका, MLA सुशांत बोरगोहेन ने पार्टी से इस्तीफा दिया, रूपज्योति कुर्मी के बाद दूसरे विधायक

ऊपरी असम की थौरा सीट से जीतने वाले बोरगोहेन भाजपा में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Highlightsपार्टी में वर्तमान "आंतरिक राजनीतिक माहौल" को दोषी ठहराया।सुशांत बोरगोहेन पार्टी छोड़ने वाले कांग्रेस के दूसरे असम विधायक हैं। मरियानी से चार बार के विधायक रूपज्योति कुर्मी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए।

गुवाहाटीः असम में कांग्रेस के लिए एक और झटका लगा है। दो बार के विधायक सुशांत बोरगोहेन ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। ऊपरी असम की थौरा सीट से जीतने वाले बोरगोहेन भाजपा में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

राज्य कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा को संबोधित अपने त्याग पत्र में, सुशांत बोरगोहेन ने पार्टी में वर्तमान "आंतरिक राजनीतिक माहौल" को दोषी ठहराया, जिसने उन्हें निर्णय लेने के लिए मजबूर किया। राज्य में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सत्ता संभालने के बाद से सुशांत बोरगोहेन पार्टी छोड़ने वाले कांग्रेस के दूसरे असम विधायक हैं। पिछले महीने मरियानी से चार बार के विधायक रूपज्योति कुर्मी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए।

कांग्रेस की असम इकाई के नए अध्यक्ष भूपेन बोरा ने सीएम पर बोला हमला

कांग्रेस की असम इकाई के नए अध्यक्ष भूपेन बोरा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर विपक्षी विधायकों को भाजपा में शामिल होने के लिए 'प्रोत्साहित' करने का आरोप लगाया और उनकी आलोचना की। बोरा ने दावा किया कि इस तरह का प्रयास संविधान को कमजोर करता है।

कांग्रेस की टिकट पर चार बार जीत दर्ज करने वाले विधायक रूपज्योति कुर्मी ने पिछले महीने भाजपा में शामिल होने की अपनी योजना की घोषणा की थी, जिसके एक दिन बाद सरमा ने विपक्षी दल के सभी विधायकों को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने की अपील की थी। 

Web Title: Congress MLA Sushanta Borgohain resigned won Thowra seat in upper Assamprimary membership party

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे