लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक ने जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता के चैंबर में धरना दिया

By भाषा | Updated: March 24, 2021 22:41 IST

Open in App

जयपुर, 24 मार्च कांग्रेस विधायक राजेन्द्र गुढा ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के गावों को ‘हर घर नल’ योजना से जोड़ने में देरी पर नाराजगी जाहिर करते हुए बुधवार को जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता के चैंबर में धरना दिया।

झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले गुढा बुधवार को मुख्य अभियंता आर के मीणा के कमरे में घुसे और जमीन पर बैठ गये। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री द्वारा भरोसा दिये जाने के बावजूद विभाग के अधिकारी दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं और काम नहीं कर रहे।

उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी लापरवाह हैं और मंत्री के निर्देशों को अनसुना कर रहे हैं।

गुढा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि ‘‘मैंने अधिकारियों से लगातार योजना में गांवों को जोड़ने का आग्रह किया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। मंत्री ने इस संबंध में पहले ही भरोसा दिया हुआ है।’’

मुख्य अभियंता (ग्रामीण) आर के मीणा ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया। जलदाय विभाग मंत्री बी डी कल्ला ने भी उनसे (गुढा) फोन पर बात की जिसके बाद उन्होंने धरना समाप्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र