लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक ने संबित पात्रा को कानूनी नोटिस भेजा

By भाषा | Updated: December 8, 2020 01:49 IST

Open in App

कटक, सात दिसंबर ओडिशा में कांग्रेस के एक विधायक ने सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता को कानूनी नोटिस भेजा और आपराधिक मानहानि का मुकदमा करने की धमकी दी है।

बाराबाती-कटक सीट से कांग्रेस के विधायक मोहम्मद मुकीम ने उच्चतम न्यायालय के वकील शाश्वत सिंह के जरिए भेजे नेटिस में कहा है कि उनकी छवि को कथित रूप से खराब करने के लिए पात्रा तत्काल सार्वजनिक तौर पर उनसे माफी मांगें नहीं तो वह भाजपा नेता के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा कर देंगे।

पात्रा ने एक दिसंबर को मीडिया के एक वर्ग के समक्ष आरोप लगाया था कि कांग्रेस के सभी नौ विधायकों ने नयागढ़ जिले में हुए नाबालिग लड़की के अपहरण और हत्या के मामले में चुप रहने के लिए और बीजद के मंत्री अरुण कुमार साहू का समर्थन करने के लिए सत्तारूढ़ बीजद से पैसा लिया है। साहू ने इस मामले में कथित रूप से आरोपियों को संरक्षण दिया है।

पात्रा की ओर से तत्काल टिप्पणी प्राप्त नहीं हो सकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल