लाइव न्यूज़ :

गन्ने लेकर विस पहुंचे कांग्रेस विधायक

By भाषा | Updated: December 22, 2020 18:22 IST

Open in App

देहरादून, 22 दिसंबर गन्ना मूल्य को लेकर उत्तराखंड के कांग्रेस विधायकों ने मंगलवार को विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया।

उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले हरिद्वार जिले के कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन समेत कई अन्य विधायक हाथों में गन्ना लेकर विधानसभा पहुंचे और गेट के अंदर जाने की कोशिश की। हांलांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया।

रोके जाने पर कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन, केदारनाथ से कांग्रेस विधायक मनोज रावत आदि विधायकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि सरकार के इस वर्ष के लिए गन्ना मूल्य घोषित न करने के कारण किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और उनका उत्पीड़न हो रहा है।

उन्होंने सरकार से तत्काल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की। बाद में, उन्होंने सदन के अंदर भी यह मामला उठाते हुए इस पर तत्काल चर्चा की मांग की। हांलांकि, अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उन्हें बाद में यह मुद्दा उठाने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं