लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक बलात्कार टिप्पणी: एनसीडब्ल्यू ने कहा, ‘‘ यह बेहद दुखद तथा दुर्भाग्यपूर्ण है’’

By भाषा | Updated: December 17, 2021 12:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की प्रमुख रेखा शर्मा ने बलात्कार को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कर्नाटक कांग्रेस के विधायक केआर रमेश कुमार पर निशाना साधा और कहा कि, ‘‘यह बेहद दुखद तथा दुर्भाग्यपूर्ण है’’ कि देश में अब भी महिला विरोधी जन प्रतिनिधि हैं।

कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक केआर रमेश कुमार ने विधानसभा में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था, ‘‘ जब बलात्कार होना ही है, तो लेटो और मज़े लो।’’ इस बयान के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

रेखा शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘ यह बेहद दुखद तथा दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश में अब भी ऐसे जन प्रतिनिधि हैं, जो महिला विरोधी हैं और महिलाओं के प्रति घिनौनी सोच रखते हैं। यह बेहद घिनौना है। अगर वे विधानसभा में बैठकर इस तरह की बातें कर रहे हैं, तो अपने जीवन में मौजूद मिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करते होंगे?’’

‘पीपल अगेंस्ट रेप इन इंडिया’ (परी) का नेतृत्व करने वाली कार्यकर्ता योगिता भयाना ने कहा कि ‘‘बेशर्म’’ विधायक की यह टिप्पणी दिल्ली सामूहिक बलात्कार के नौ वर्ष पूरे होने के दिन आई है।

भयाना ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘ कर्नाटक विधानसभा की यह वीडियो कल (बृहस्पतिवार) की है, जब देश में निर्भया कांड के नौ वर्ष पूरे हुए। हमारी महिलाओं की रक्षा करने के लिए हम इन्हें (विधायकों) वोट देते हैं और यह बेशर्म (विधायक) बलात्कार को मजा बता रहे हैं।’’

कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी के पास बृहस्पतिवार को वक्त की कमी थी और उन्हें शाम छह बजे तक चर्चा को पूरा कराना था जबकि विधायक समय बढ़ाने का आग्रह कर रहे थे।

कागेरी ने हंसते हुए कहा, ‘‘ मैं उस स्थिति में हूं जहां मुझे मजा लेना है और हां, हां करना है। ठीक है। मुझे तो यही महसूस होता है। मुझे स्थिति को नियंत्रित करना छोड़ देना चाहिए और कार्यवाही व्यवस्थित तरीके से चलानी चाहिए। मुझे सबसे कहना चाहिए कि आप अपनी बात जारी रखें। ’’

उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत केवल इतनी है कि सदन का कामकाज नहीं हो रहा है।

पूर्व मंत्री रमेश कुमार ने इस पर हस्तक्षेप करते हुए कहा, ‘‘ देखिए, एक कहावत है- " जब बलात्कार होना ही है, तो लेटो और मज़े लो। आप एकदम इसी हालत में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट