लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक राजकुमार की भाजपा में वापसी

By भाषा | Updated: September 12, 2021 19:55 IST

Open in App

देहरादून, 12 सितंबर उत्तराखंड के पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले राजकुमार की भाजपा में हुई वापसी से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। एक सप्ताह के भीतर भाजपा में शामिल होने वाले राजकुमार उत्तराखंड के दूसरे विधायक हैं। इससे पहले कांग्रेस के समर्थन से जीते निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

भाजपा सूत्रों ने यहां बताया कि नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में राजकुमार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

विधानसभा में कांग्रेस अब इकाई के अंक पर आ गई है और विधानसभा चुनाव से पहले इसे उसके लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। प्रदेश विधानसभा में 70 सीटें हैं।

भाजपा प्रवक्ता अनिल बलूनी ने राजकुमार की वापसी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी मजबूत होगी।

कौशिक ने कहा कि राजकुमार पूरे प्रदेश में अनु​सूचित जाति वर्ग में बहुत लोकप्रिय हैं और उम्मीद है कि भाजपा में शामिल होने से उनकी लोकप्रियता का लाभ पार्टी को मिलेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राजकुमार ने हमेशा शोषितों, वंचितों, दलितों और गरीबों के लिए काम किया है तथा अब वह ‘‘भाजपा के राजकुमार’’ हो गए हैं ।

वहीं, इस मौके पर राजकुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर वह भाजपा में वापस आए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अनुसूचित वर्ग से हूं। भाजपा की नीतियां ऐसी हैं कि वह अनुसूचित वर्ग के लोगों को स्वावलंबी बना रही है जबकि कांग्रेस ने आजादी के बाद से अनुसूचित वर्ग के लोगों को पंगु बनाकर रखा।’’

वर्तमान में उत्तरकाशी जिले की पुरोला सीट से विधायक राजकुमार देहरादून जिले की सहसपुर सीट से भी 2007-12 तक विधायक रह चुके हैं। हालांकि, 2012 में पुरोला से भाजपा का टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2017 में वह कांग्रेस के टिकट पर पुरोला से जीतकर विधानसभा में पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे