नितेश राणे को 'कीचड़ कांड' पर नहीं कोई पछतावा, बोले- रोजाना डंडा लेकर कराउंगा हाईवे की मरम्मत

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 4, 2019 18:12 IST2019-07-04T18:12:23+5:302019-07-04T18:12:23+5:30

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे और कांग्रेस विधायक नितेश राणे को 'कीचड़ कांड' पर कोई पछतावा नहीं है। राणे के खिलाफ सिंधुदुर्ग जिले के कुडाल पुलिस स्टेशन में मुकदमा भी दर्ज हो गया है

Congress MLA Nitesh Rane: Now I will myself oversee the repair work on this highway with a stick  | नितेश राणे को 'कीचड़ कांड' पर नहीं कोई पछतावा, बोले- रोजाना डंडा लेकर कराउंगा हाईवे की मरम्मत

इंजीनियर को कीचड़ से नहलाने के बाद नितेश राणे

Highlightsकांग्रेस विधायक नितेश राणे को 'कीचड़ कांड' पर कोई पछतावा नहीं है।राणे ने कहा कि मेरे खिलाफ केस भी दर्ज होता है तो मुझे उसकी परवाह नहीं।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे और कांग्रेस विधायक नितेश राणे को 'कीचड़ कांड' पर कोई पछतावा नहीं है। राणे के खिलाफ सिंधुदुर्ग जिले के कुडाल पुलिस स्टेशन में मुकदमा भी दर्ज हो गया है। राणे ने कहा कि मेरे खिलाफ केस भी दर्ज होता है तो मुझे उसकी परवाह नहीं। अब व्यक्तिगत रूप से मैं काम पर नजर रखूंगा।

नितेश राणे ने कहा कि अब रोजाना सुबह सात बजे हाथ में डंडा लेकर जाऊंगा और हाईवे की मरम्मत का काम देखूंगा। उन्होंने कहा कि लोगों ने सड़क के लिए अपनी जमीन दी है। सड़क की हालत खराब है, इसलिए ऐसा करना होगा। ये अधिकारी अभिमानी हैं, इसलिए उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है।

क्या है पूरा मामला?

घटना महाराष्ट्र के सिंधु दुर्ग जिले के कनकवली की है। यहां लगातार चार दिनों से बारिश हो रही है। इससे मुंबई-गोवा एक्सप्रेस वे बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे लोगों में नाराजगी है। गुरुवार को नितेश राणे के नेतृत्व में स्वाभिमान संगठन के कार्यकर्ताओं ने हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के इंजीनियर प्रकाश शेडकर से मुलाकात की। एक्सप्रेस वे काम में देरी और गड्ढों के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें कीचड़ से नहला दिया। इसका वीडियो रिकॉर्ड करके फेसबुक पर भी पोस्ट किया।

कुछ दिन पहले इंदौर में हुआ था बल्लाकांड

कुछ दिनों पहले इंदौर में नगर निगम कर्मचारियों की बल्ले से पिटाई का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है। बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय ने निगम कर्मियों को बल्ले से पीटा था। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं।

Web Title: Congress MLA Nitesh Rane: Now I will myself oversee the repair work on this highway with a stick 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे