कांग्रेस विधायक इंद्रराज गुर्जर अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: September 9, 2021 23:42 IST2021-09-09T23:42:24+5:302021-09-09T23:42:24+5:30

Congress MLA Inderraj Gurjar hospitalized | कांग्रेस विधायक इंद्रराज गुर्जर अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस विधायक इंद्रराज गुर्जर अस्पताल में भर्ती

जयपुर, नौ सितंबर राजस्थान में विराटनगर से कांग्रेस विधायक इंद्रराज गुर्जर को बृहस्पतिवार को तेज बुखार के चलते जयपुर के सरकारी सवाईमान सिंह चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि विधायक का उपचार जारी है और उनकी स्थिति स्थिर है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिये कहा, ‘‘सवाईमान सिंह अस्पताल में भर्ती कांग्रेस विधायक इंद्रराज गुर्जर के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’

गुर्जर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने कई कांग्रेस नेता अस्पताल पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress MLA Inderraj Gurjar hospitalized

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे