लाइव न्यूज़ :

विधानसभा में कांग्रेस विधायक ने भाजपा के पूर्व विधायक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: February 25, 2021 17:31 IST

Open in App

भोपाल, 25 फरवरी मध्यप्रदेश विधानसभा में बृहस्पतिवार को कांग्रेस की एक महिला विधायक आरोप लगाया कि अलीराजपुर के पूर्व भाजपा विधायक और एक अन्य नेता ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

प्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ जिले की जोबट विधानसभा सीट से कांग्रेस की विधायक कलावती भूरिया ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में यह मुद्दा उठाया। भूरिया ने सरकार से धमकी देने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने और स्वयं को सुरक्षा दिये जाने की मांग की।

इस मामले में विधानसभा में उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘‘प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार का कर्तव्य है। सरकार भूरिया की सुरक्षा के लिये भी जरुरी कदम उठायेगी।’’

आदिवासी विधायक भूरिया ने आरोप लगाया कि अलीराजपुर के पूर्व भाजपा विधायक नागर सिंह चौहान और भाजपा के एक अन्य स्थानीय नेता ने हाल ही में उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके साथ ही धमकी देने वालों ने उन्हें (भूरिया) चेतावनी दी की उन्हें अलीराजपुर नहीं आना चाहिये क्योंकि अब यह झाबुआ जिले का हिस्सा नहीं है।

आदिवासी बहुल झाबुआ जिले का पुनर्गठन करके 2008 में अलीराजपुर को अलग जिला बनाया गया था।

भूरिया ने कहा कि अलीराजपुर में रहने वाले आदिवासियों की समस्याओं को हल करने के लिये उन्हें कई बार वहां जाना पड़ा।

इसके बाद भूरिया ने विधानसभा परिसर में संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री को एक पत्र भी लिखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर