लाइव न्यूज़ :

असम में कांग्रेस विधायक सुशांत बोरगोहेन ने पार्टी से इस्तीफा दिया, भाजपा में शामिल होंगे

By भाषा | Updated: July 30, 2021 19:36 IST

Open in App

गुवाहाटी/कोकराझार, 30 जुलाई अटकलों पर विराम लगाते हुए असम में कांग्रेस विधायक सुशांत बोरगोहेन ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बोरगोहेन ने ''पार्टी के भीतर आंतरिक राजनीतिक माहौल में बदलाव'' को इस्तीफे की वजह करार दिया है। बोरगोहेन दो बार कांग्रेस के टिकट पर जीत चुके हैं। वह दो अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं।

असम में भाजपा नीत सरकार की वापसी के कार्यकाल के तीन महीने से भी कम समय में पार्टी छोड़ने वाले बोरगोहेन दूसरे कांग्रेस विधायक हैं। इससे पहले, चार बार के कांग्रेस विधायक रूपज्योति कुर्मी ने 18 जून को पद से इस्तीफा देकर 21 जून को भाजपा का दामन थाम लिया था।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कोकराझार में एक कार्यक्रम से इतर कहा कि बोरगोहेन दो अगस्त को भाजपा में शामिल हो सकते हैं और दावा किया कि विपक्षी दलों के दो-तीन और विधायक उनका अनुसरण कर सकते हैं।

बोरगोहेन के अलावा असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के महासचिव बरनाली सैकिया बोरा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वह पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के ओएसडी भी रहे थे।

एपीसीसी के अध्यक्ष भूपेन बोरा को ई-मेल के जरिए त्यागपत्र भेजने वाले बोरगोहेन ने कहा, ''पार्टी से मेरे इस्तीफे को पार्टी के भीतर बदले राजनीतिक माहौल के मद्देनजर देखा जाए। पार्टी मेरे लिए एक परिवार की तरह थी। मैंने इसे बदलने का काफी प्रयास किया ताकि असम जैसे राज्य में पार्टी प्रासंगिक बनी रहे। दुर्भाग्य से इस दिशा में मेरे सभी प्रयास विफल रहे, जिसके चलते मुझे यह अंतिम निर्णय लेने पर मजबूर होना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है