लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक हेमाराम चौधरी ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा भेजा, कांग्रेस ने पारिवारिक मामला बताया

By भाषा | Updated: May 18, 2021 19:53 IST

Open in App

जयपुर, 18 मई कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक हेमाराम चौधरी ने विधानसभा सदस्य पद से अपना इस्तीफा ईमेल के जरिए मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष को भेजा जिसकी विधानसभा सचिवालय ने पुष्टि की है। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसे पार्टी का अंदरुनी मामला बताते हुए शीघ्र सुलझा लेने की बात कही है।

चौधरी बाड़मेर की गुढ़ामलानी विधानसभा सीट से छठी बार निर्वाचित हुए विधायक हैं। विधायक कार्यालय के अनुसार, ‘‘चौधरी ने विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका त्यागपत्र आज विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया गया।’’

राजस्थान विधानसभा सचिवालय के प्रवक्ता ने चौधरी का इस्तीफा ईमेल से मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि उसपर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

वहीं, डोटासरा ने कहा कि इस मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। डोटासरा ने ट्वीट किया, ‘‘हेमाराम हमारी पार्टी के वरिष्ठ और सम्मानीय नेता हैं। उनके विधायक पद से इस्तीफे की जानकारी के बाद मेरी उनसे बात हुई है। यह पारिवारिक मामला है, जल्द ही मिल बैठकर सुलझा लिया जाएगा।’’

राज्य की 200 सीटों वाली राज्य विधानसभा में चौधरी सहित कांग्रेस के 106 विधायक हैं।

चौधरी सचिन पायलट खेमे के विधायक हैं और पिछले साल पायलट ने जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बगावती तेवर उठाए थे तो उनके साथ गए 18 विधायकों में हेमाराम चौधरी भी शामिल थे। इस साल मार्च में जब राज्य विधानसभा में सड़क व पुल की अनुदान मांगों पर हुई चर्चा के दौरान हुई चर्चा में कांग्रेस विधायक ब्रजेन्द्र ओला और हेमाराम चौधरी ने राज्य सरकार निशाना साधते हुए सरकार पर सड़क निर्माण को लेकर उनके क्षेत्र के साथ भेदभाव का आरोप लगाया था।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने चौधरी को मन से बोलने वाला व्यक्ति बताते हुए कहा कि उनका इस्तीफा हम सभी के लिए विचारणीय विषय है।

कटारिया ने कहा, ‘‘चौधरी मन की पीड़ा सदन के पटल पर रखते रहे हैं। राजस्थान में विरले ही ऐसे मामले हुए हैं जब किसी विधायक ने अपने इलाके की जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सदस्यता से इस्तीफा दिया हो। उनका त्यागपत्र देना हम सभी के लिए विचार योग्य विषय है जिस पर हम सभी को सोचना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?