लाइव न्यूज़ :

कोलेबीरा से कांग्रेस विधायक कोंगाड़ी ने कोविड काल में दूसरी शादी की

By भाषा | Updated: May 21, 2021 00:53 IST

Open in App

रांची, 20 मई झारखंड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा से विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने 49 वर्ष की उम्र में अपनी 15 वर्षीय बेटी की उपस्थिति में कोविड काल के सख्त नियमों का पालन करते हुए बृहस्पतिवार को यहां दूसरा विवाह कर लिया।

कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगाडी ने बांसजोर निवासी मार्टिन जोजो की पुत्री विनिता जोजो के साथ उनके आवास पर आज रांची के डिबडीह में विवाह किया।

विधायक कोंगाड़ी के अनुसार, वैवाहिक कार्यक्रम में रांची में कोविड प्रोटोकोल के तहत लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कुल 11 लोग ही शामिल हुए। एक सादे समारोह में पादरी ने उनका विवाह संपन्न कराया।

कोंगाड़ी ने ‘भाषा’ को बताया कि विवाह की जल्दी थी और नियमों के तहत विवाह की व्यवस्था करने में लंबा समय लगता है जिसके चलते ही कोविड की वर्तमान स्थिति में सिर्फ 11 लोगों के साथ उन्होंने यह कार्य आज संपन्न कराया।

कोंगाड़ी के इस दूसरे विवाह में पहले विवाह से जन्मी उनकी 15 वर्षीया बेटी अर्ची भी उपस्थित थी।

नमन विक्सल कोंगाड़ी 2018 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर उपचुनाव में भाजपा के बसंत सोरेंग को हराकर विधानसभा पहुंचे थे। 2019 के विधानसभा चुनाव में भी कोंगाड़ी कांग्रेस के टिकट पर भाजपा के सुजन मुंडा को हराकर दोबारा विधायक बने।

कांग्रेस विधायक ने दावा किया कि वह जनता को संदेश देना चाहते थे कि सादगी से विवाह किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर