कांग्रेस विधायक बैरवा मिले माकन से

By भाषा | Updated: November 21, 2021 20:49 IST2021-11-21T20:49:14+5:302021-11-21T20:49:14+5:30

Congress MLA Bairwa met Maken | कांग्रेस विधायक बैरवा मिले माकन से

कांग्रेस विधायक बैरवा मिले माकन से

जयपुर, 21 नवंबर कांग्रेस विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा रविवार को यहां कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी अजय माकन से मिले।

पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि रविवार को हुए मंत्रिमंडलीय फेरबदल में बैरवा भी मंत्री बनने की दौड़ में थे लेकिन उन्हें शामिल नहीं किया गया। वहीं बैरवा ने कहा कि कोई नाराजगी नहीं थी बस उनके दिमाग में कुछ बातें थी जिनके बारे में उन्होंने माकन से बात की।

हालांकि उन्होंने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी किसी भी विधायक में नाराजगी की खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि अभी कई जिम्मेदारियां मिलेंगी .. जिला अध्यक्ष ब्लाक अध्यक्ष बनेंगे प्रकोष्ठ बनेंगे सबको समायोजित किया जाएगा और सबको जिम्मेदारी दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress MLA Bairwa met Maken

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे