लाइव न्यूज़ :

ईंधन के बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस विधायक साइकिलों से पहुंचे मप्र विधानसभा

By भाषा | Updated: February 22, 2021 15:56 IST

Open in App

भोपाल, 22 फरवरी देश में ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध में विपक्षी दल कांग्रेस के विधायक सोमवार को साइकिलों पर सवार होकर मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर पहुंचे। विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरु हुआ है।

कांग्रेस विधायकों पीसी शर्मा, जीतू पटवारी, कुणाल चौधरी, शशांक भार्गव और आरिफ मसूद ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध में भोपाल के व्यापमं चौराहे से विधानसभा परिसर तक साइकिल चलाकर पहुंचे।

प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि पिछली संप्रग सरकार के कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें वर्तमान दरों से लगभग दोगुनी थीं लेकिन उस समय देश में पेट्रोल, डीजल और रसाई गैस की कीमतें कम थीं।

भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक शर्मा ने कहा, ‘‘अब जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम हैं, तो भी देश में ईंधन बहुत अधिक दर पर बेचा जा रहा है।’’

उन्होंने ईंधन की कीमतों में कमी करने की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी अब साइकिल की सवारी करनी चाहिये।

गौरतलब है कि संप्रग सरकार के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ साइकिल की सवारी कर अपना विरोध दर्ज करवाया था।

इस बीच, मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दावा किया कि प्रदेश में पिछली कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाया था।

भाजपा नेता ने सोमवार को यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘कांग्रेस विधायकों ने केवल मीडिया का ध्यान खींचने के लिये यह नाटक किया है। यदि उनका विरोध प्रदर्शन वास्तविक है तो उन्हें हर दिन साइकिल का इस्तेमाल करना चाहिये।’’

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 26 मार्च तक निर्धारित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, बाकी को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया