लाइव न्यूज़ :

PM मोदी से कांग्रेस विधायक ने की 500, 2000 के नोट से गांधीजी की फोटो हटाने की मांग, ये दी दलील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2021 09:10 IST

राजस्थान के कांग्रेस विधायक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से 500 और 2000 के नोट से गांधी जी की फोटो को हटाने की मांग की है। उनके मुताबिक इन नोटों का इस्तेमाल भ्रष्टाचार और घूसखोरी के लिए हो रहा है, उन्होंने इसे महात्मा गांधी जी का अपमान बताया।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में हो रहे भ्रष्टाचार को किया हाइलाइट्सकहा- 200 रुपये तक के नोटों में रहे गांधी जी फोटोगांधी जी को बताया सत्य का प्रतीक

राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के विधायक भारत सिंह कुंदनपुर ने प्रधानमंत्री मोदी से एक अनोखी अपील की है। दरअसल उन्होंने पीएम मोदी से 500 और 2000 के नोटों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो को हटाने की मांग की है। इसके पीछे उनका तर्क यह है कि इन नोटों का इस्तेमाल भष्ट्राचार और रिश्वतखोरी के लिए किया जाता है और इसे उन्होंने महात्मा गांधी जी का अपमान बताया है। 

राज्य में हो रहे भ्रष्टाचार को किया हाइलाइट्स

महत्वपूर्ण बात ये है कि कांग्रेस के विधायक राज्य में अपनी ही पार्टी की सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार के मामलों को हाइलाइट्स कर रहे हैं। विधायक के मुताबिक जनवरी 2021 से 31 दिसंबर 2020 तक भ्रष्टाचार के 616 मामले दर्ज किए गए हैं यानी औसतन हर दिन दो भ्रष्टाचार के मामले हुए हैं। ऐसे में उन्होंने गांधी जयंती के मौके पर पीएम मोदी को खत लिखा और बड़े मूल्य के इन नोटों से महात्मा गांधी की फोटो हटाने की अपील की।

कहा - 200 रुपये तक नोटों में रहे गांधी जी फोटो

भारत सिंह कुंदनपुर सांगोद से विधायक हैं। उन्होंने कहा है कि गांधी जी की फोटो  5, 10, 20, 50, 100 और 200 के नोटों में होनी चाहिए। उनके मुताबिक इन नोटों का अधिक प्रयोग गरीब करते हैं और गांधी जी ने गरीब और बेसहारा लोगों के लिए काम किया है। पीएम मोदी को अपने खत में उन्होंने लिखा, 'मेरी सलाह है कि गांधी की फोटो का इस्तेमाल 500 और 2000 रुपए के नोटों में ना हो। अशोक चक्र भी उद्देश्य की पूर्ती प्रभावी तरीके से कर सकता है।''

गांधी जी को बताया सत्य का प्रतीक

उनके मुताबिक पिछले साढ़े सात दशक में देश में भ्रष्टाचार ने हर जगह अपनी जड़ों को मजबूत किया है। उन्होंने कहा, ''गांधी सत्य के प्रतीक हैं और उनकी तस्वीर 500 और 2000 के नोटों पर छपी है, जिनका इस्तेमाल आमतौर पर भ्रष्टाचार और रिश्वत लेनदेन के लिए होता है।"  

टॅग्स :कांग्रेसराजस्थानअशोक गहलोतनरेंद्र मोदीPrime Minister's Office
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है