लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस MLA अल्पेश ठाकोर का सिर कलम करने वालों को एक करोड़ का ईनाम

By भाषा | Updated: October 14, 2018 19:19 IST

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि बहराइच में ऐसे पोस्टर चस्पा होने की बात सोशल मीडिया पर आ रही है, जिसे गम्भीरता से लिया गया है। असामाजिक तथा उपद्रवी तत्वों को अशांति फैलाने से रोकने को हम कटिबद्ध हैं।

Open in App

गुजरात में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों से मारपीट कर उन्हें भगाने के मामले से चर्चा में आए कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर का सिर कलम कर लाने वाले को एक करोड़ रुपये का ईनाम देने का एलान किया गया है।

‘महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड’ नामक संगठन ने ठाकोर का सिर कलम करने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम देने संबंधी पोस्टर जिले के सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए हैं। हालांकि पुलिस ने सभी थानों को ऐसे पोस्टर तत्काल हटाकर अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की बात कही है।

खुद को ब्रिगेड का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताने वाले भवानी ठाकुर ने बताया कि ठाकोर और उनके साथी राक्षसी प्रकृति के हैं जो दबे-कुचले गरीब मजदूरों से मारपीट कर कायरता दिखा रहे हैं। ये लोग देश तोड़ने का काम कर रहे हैं और इसके विरोध में सभी को एकजुट हो जाना चाहिए। 

ठाकुर ने कहा कि उन्होंने ठाकोर के सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम रखा है और जगह जगह इसके पोस्टर लगाए हैं। अगर ठाकोर गुजरात से बाहर नहीं निकलेंगे तो लोग गुजरात पहुंच कर उनका सिर काट लाएंगे।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि बहराइच में ऐसे पोस्टर चस्पा होने की बात सोशल मीडिया पर आ रही है, जिसे गम्भीरता से लिया गया है। असामाजिक तथा उपद्रवी तत्वों को अशांति फैलाने से रोकने को हम कटिबद्ध हैं।

सिंह ने कहा कि ठाकोर के संबंध में की जा रही ऐसी टिप्पणी किसी भी तरह वैधानिक नहीं कही जा सकती। समाज में वैमनस्यता न फैलने पाए, इसलिए सभी थानों से ऐसे पोस्टर हटाने को कहा गया है। साथ ही पोस्टर लगाने वालोँ को रोककर उनसे पूछताछ करने के निर्देश दिए गए हैं।

टॅग्स :गुजरातकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह