लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक ने पंजाब के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार पर धमकाने के लगाए आरोप

By भाषा | Updated: May 17, 2021 16:30 IST

Open in App

चंडीगढ़, 17 मई कांग्रेस के विधायक परगट सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के राजनीति सलाहकार संदीप संधू पर सोमवार को धमकाने का आरोप लगाया।

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी की घटना पर राज्य सरकार से सवाल करने के बाद उन्हें धमकी दी गई है। परगट ने कहा कि संधू ने पिछले सप्ताह उन्हें फोन किया था।

कांग्रेस के विधायक ने कहा, ‘‘ संदीप संधू ने बृहस्पतिवार रात मुझे फोन किया और धमकी दी । उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ दस्तावेज इकट्ठे कर लिए गए हैं और मुझे परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा। ’’

जालंधर छावनी से विधायक ने कहा कि वह सच बोलने और बेअदबी तथा बिजली खरीद समझौते की समीक्षा जैसे मुद्दे उठाने के लिए कोई भी ‘‘सजा’’ भुगतने को तैयार हैं।

संधू ने हालांकि इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।

परगट को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का करीबी माना जाता है, जिन्होंने 2015 में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी और उसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस के गोलियां चलाने के मामले की जांच के संबंध में अपनी ही सरकार की ‘‘मंशा’’ पर पिछले महीने सवाल उठाए थे।

उन्होंने अमरिंदर सिंह को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर किए गए अपने कामों के संबंध में एक सर्वेक्षण कराने का भी सुझाव दिया था।

गौरतलब है कि दो मंत्रियों सहित कांग्रेस विधायकों के एक वर्ग ने 2015 में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और उसके बाद पुलिस की गोलीबारी की घटनाओं के आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री पर दबाव बनाने के लिए खुद को फिर से संगठित किया है।

वर्ष 2015 में जब घटनाएं हुई थीं, उस समय पंजाब में भारतीय जनता पार्टी तथा शिअद की गठबंधन सरकार थी और प्रकाश सिंह बादल राज्य के मुख्यमंत्री थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे