लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के नाराज सांसदों ने लोकसभा से किया वॉक आउट, वेणुगोपाल बोले- आरक्षण समाप्त करना चाहती है बीजेपी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2020 18:16 IST

वेणुगोपाल ने आगे कहा कि सदन में सरकार के एक मंत्री ने इसके लिए 2012 की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। हम सदन में इसके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे सभी राज्यों के लोगों तक इस बात को पहुंचाने के लिए 16 फरवरी को कांग्रेस एक प्रदर्शन आयोजित करेगी। वेणुगोपाल ने आगे कहा कि सदन में सरकार के एक मंत्री ने इसके लिए 2012 की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को संसद भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग का आरक्षण समाप्त कर देना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी इसी एजेंडे के तहत देश भर के लोगों को गुमराह कर रही है। लेकिन उनकी पार्टी इस मुद्दे को इतनी आसानी से नहीं छोड़ेगी और हर मंच पर उठाएगी। सभी राज्यों के लोगों तक इस बात को पहुंचाने के लिए 16 फरवरी को कांग्रेस एक प्रदर्शन आयोजित करेगी।

वेणुगोपाल ने आगे कहा कि सदन में सरकार के एक मंत्री ने इसके लिए 2012 की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। हम सदन में इसके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगे। इस बात को लेकर सोमवार को लोकसभा में कांग्रेस और माकपा समेत विपक्षी दलों ने हंगामा भी किया। गहलोत ने कहा- यह केस 2012 में उत्तराखंड सरकार के पदोन्नति में आरक्षण नहीं देने पर सबकी नजरों में आया था और इस दौरान राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। इसके बाद कांग्रेस ने कोर्ट के फैसले पर असहमति जताई।

 संसद में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत द्वारा प्रमोशन को लेकर दिए गए आरक्षण वाले जवाब पर कांग्रेस सांसद नाराज आए। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन आसन ने अनुमति नहीं मिलने पर वह और कांग्रेस के अन्य सदस्य सदन से वाकआउट कर गए।  वहीं भाकपा ने कहा कि नियुक्तियों और पदोन्नति में उच्चतम न्यायालय की व्यवस्था से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) खुश हो सकता है, लेकिन दलित, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग “ मायूस और क्षुब्ध’’ हैं। 

न्यायालय ने व्यवस्था दी है कि राज्य, नियुक्तियों में आरक्षण देने के लिए बाध्य नहीं है और पदोन्नति में आरक्षण का दावा करने का कोई मौलिक अधिकार नहीं है। एक बयान में भाकपा ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 16 के तहत सरकारी नौकरियों के मामले में अवसरों की समानता देना राज्य का दायित्व है।

बयान में पार्टी ने कहा, “ इस अनुच्छेद में ऐसा कुछ नहीं है जो राज्य को किसी भी पिछड़े वर्ग के नागरिकों के लिए नियुक्तियों या पदों में आरक्षण के लिए कोई प्रावधान करने से रोक सकता है, जिसके बारे में राज्य को लगता हो कि राज्य के तहत आने वाली सेवाओं में उसका पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है।”  

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधीनरेंद्र मोदीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन