लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा ने ह्यूस्टन हाउडी मोदी कार्यक्रम की तारीफ की, PM मोदी ने कहा थैंक यू

By भाषा | Updated: September 24, 2019 08:20 IST

कांग्रेस ने सोमवार को मोदी पर ह्यूस्टन कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए "सक्रिय रूप से प्रचार" करके किसी अन्य देश के घरेलू चुनावों में हस्तक्षेप नहीं करने की भारत की विदेश नीति के सिद्धांतों के उल्लंघन का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद मिलिंद देवड़ा ने मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।मिलिंद 2004 से 2009 के बीच मुंबई दक्षिण से लोकसभा सांसद रहे थे। 

कांग्रेस के पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ह्यूस्टन कार्यक्रम के लिये उनकी प्रशंसा की, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी का संबोधन भारत की बौद्धिक और सांस्कृतिक ताकत (सॉफ्ट पावर डिप्लोमैसी) को दर्शाता है। देवड़ा ने "हाउडी, मोदी" कार्यक्रम के बाद ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री का ह्यूस्टन संबोधन भारत की सॉफ्ट पावर डिप्लोमैसी का सबसे महत्वपूर्ण क्षण था। मेरे पिता मुरलीभाई भारत-अमेरिका के गहरे संबंधों के शुरुआती शिल्पकारों में से एक थे। डोनाल्ड ट्रम्प की मेहमान नवाजी और भारतीय अमेरिकियों के योगदान को मान्यता देना हमें गौरवान्वित महसूस कराता है।" 

दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस ने सोमवार को मोदी पर ह्यूस्टन कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए "सक्रिय रूप से प्रचार" करके किसी अन्य देश के घरेलू चुनावों में हस्तक्षेप नहीं करने की भारत की विदेश नीति के सिद्धांतों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। मिलिंद देवड़ा के ट्वीट के जवाब में मोदी ने सोमवार को कांग्रेस के पूर्व नेता दिवंगत मुरली देवड़ा के साथ दोस्ती को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिका के साथ संबंधों को मजबूत बनाया। 

मोदी ने ट्वीट किया, "आपने मेरे मित्र स्वर्गीय मुरली देवड़ा जी की अमेरिका के साथ मजबूत संबंधों के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए बिल्कुल सही कहा है। वह दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत होता देखकर वाकई बहुत खुश होते।" इस साल लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद मिलिंद देवड़ा ने मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। मिलिंद 2004 से 2009 के बीच मुंबई दक्षिण से लोकसभा सांसद रहे थे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो