लाइव न्यूज़ :

बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस सदस्यों का उत्तराखंड विधानसभा से बहिर्गमन

By भाषा | Updated: March 4, 2021 17:34 IST

Open in App

गैरसैंण, चार मार्च कांग्रेस के सदस्यों ने बेरोजगारी के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को उत्तराखंड विधानसभा से बहिर्गमन कर दिया।

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने यह मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि राज्य में बेरोजगारी चरम पर है। हाल में आई एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी दर 22.3 प्रतिशत आंकी गई है जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है।

कोविड के दौर का जिक्र करते हुए हृदयेश ने दावा किया कि राज्य में एक लाख से ज्यादा लोगों बेरोजगार हो गए हैं और उद्योगों से लोगो को छंटनी की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में अगर उद्योगपतियों से बातचीत करती तो इन लोगों का रोजगार बचाया जा सकता था।

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड सरकार से एक ऐसा आदेश जारी करने का आग्रह किया था जिसके तहत लोगों को नौकरी से हटाने से रोका जा सके और अगर किसी को नौकरी से निकाला जाता है तो बाद में उस जगह पर नियुक्ति करते समय उसी व्यक्ति को नौकरी पर रखा जाए।

उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र के अलावा सरकारी क्षेत्र में भी छंटनी की गई है।

कांग्रेस सदस्य प्रीतम सिंह ने दावा किया कि कोविड के दौर में चार करोड़ से ज्यादा लोग बेरोजगार हुए है।

सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक ने जवाब देते हुए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी। हालांकि, कांग्रेस सदस्य इससे संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने सदन से बहिर्गमन कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र