लाइव न्यूज़ :

तीन नये कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस सदस्यों ने लोकसभा में हंगामा किया

By भाषा | Updated: January 29, 2021 14:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी लोकसभा में शुक्रवार को कांग्रेस सांसदों ने विवादों में घिरे तीन नये कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करते हुए आसन के समीप आकर नारेबाजी की ।

राष्ट्रपति द्वारा बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के कुछ देर बाद लोकसभा की बैठक हुई । इस दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण की प्रति को सभापटल पर रखा गया ।

निचले सदन की बैठक के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2020-21 का आर्थिक सर्वेक्षण दस्तावेज प्रस्तुत किया ।

इससे पहले जदयू के नवनिर्वाचित सांसद सुनील कुमार ने सदन की सदस्यता की शपथ ली।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्तमान सदन के सदस्य सुरेश अंगडी एवं 26 पूर्व सदस्यों के निधन की जानकारी दी । इन दिवंगत पूर्व सदस्यों में रामविलास पासवान, राशिद मसूद, तरूण गोगोई, रामलाल राही, मोतीलाल बोरा, अहमद पटेल, जसवंत सिंह, सरदार बूटा सिंह शामिल हैं ।

सदन ने कुछ पल मौन रखकर दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी ।

लोकसभा अध्यक्ष ने देश के लिये बलिदान देने वाले सशस्त्र बलों के जवानों एवं कोरोना योद्धाओं को भी नमन किया ।

बिरला ने स्नेहलता श्रीवास्तव के लोकसभा महासचिव के पद से सेवानिवृत होने की जानकारी दी और कहा कि श्रीवास्तव को सदन का मानद अधिकारी नियुक्त किया गया है ।

लोकसभा अध्यक्ष ने उत्पल कुमार सिंह को नया महासचिव नियुक्त किये जाने की भी सदन को जानकारी दी ।

इसके बाद अध्यक्ष ने जैसे ही सभापटल पर आवश्यक कागजात रखने का निर्देश दिया, वैसे ही कांग्रेस सदस्य आसन के समीप आकर नारेबाजी करने लगे । इस दौरान सदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी मौजूद थे ।

कांग्रेस सदस्य ‘काला कानून वापस लो, अन्नदाता पर जुल्म बंद करो’ जैसे नारे लगा रहे थे ।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सदन के माध्यम से ऐसा संदेश दे सकते हैं ।

हालांकि, सदस्यों का शोर शराब जारी रहा ।

सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह सहित अनेक केंद्रीय मंत्री मौजूद थे ।

गौरतलब है कि संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति अभिभाषण का कांग्रेस एवं कई विपक्षी दलों ने बहिष्कार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल