लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस कार्यसमिति बैठक: राहुल गांधी ने कहा- आज हिंदुस्तान में दो विचारधाराओं की लड़ाई है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2019 14:47 IST

Open in App

कांग्रेस आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ गुजरात में अपनी कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप देगी और प्रचार अभियान का बिगुल फूंकेगी। सीडब्ल्यूसी की बैठक का इस मायने में खासा महत्व है कि यह बैठक आम चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा के दो दिन बाद हो रही है। 

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि से पूरे देश में मजबूत राजनीतिक संदेश देने की कोशिश में हैं। सीडब्ल्यूसी की बैठक से पहले अहमदाबाद में साबरमती आश्रम में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। गुजरात में 58 वर्षों के बाद कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी की बैठक होने जा रही है। 

राज्य में सीडब्ल्यूसी की आखिरी बैठक 1961 में हुई थी। सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कांग्रेस गांधीनगर में ‘जय जवान, जय किसान’ सभा का आयोजन करेगी जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हो सकती हैं। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भी इसी सभा के दौरान कांग्रेस में शामिल होंगे। 

12 Mar, 19 04:34 PM

गुजरात में सालों बाद आज CWC की बैठक हुई। हमने यहां बैठक की क्योंकि देश में आज दो विचारधाराओं की लड़ाई है और गुजरात में आप ये दोनों विचारधारा पाएंगे: राहुल गांधी  

12 Mar, 19 04:32 PM

सरकार आज सच्चे मुद्दों पर बात नहीं करती। सरकार ने 15 लाख रुपये देने की बात कही थी, क्या आ गये आपको लाखों रुपये? नोटबंदी से करोड़ो लोग बेरोजगार हुए: राहुल गांधी

12 Mar, 19 04:30 PM

सभी संवैधानिक संस्थाओं पर हमला हो रहा है। जहां कांग्रेस की सरकार बनी, वहां किसानों का कर्जा माफ हुआ: राहुल गांधी

12 Mar, 19 04:27 PM

हिदुंस्तान के इतिहास में पहली बार चार-चार जज सामने आते हैं और कहते हैं हमें काम करने नहीं दिया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट जनता को न्याय देती है लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट न्याय के लिए जनता के सामने आई। संस्थाओं को बर्बाद किया जा रहा है: राहुल गांधी

12 Mar, 19 04:25 PM

गांधीनगर में राहुल गांधी कर रहे हैं कांग्रेस की रैली को संबोधित, कहा-  'हिंदुस्तान में दो विचारधाराओं की लड़ाई है।'

12 Mar, 19 04:20 PM

प्रियंका गांधी ने कहा, 'यह देश प्यार, सद्भावना और भाईचारे से बना है। आज देश में जो हो रहा है उसे देखकर बुरा लगता है।' 

12 Mar, 19 04:17 PM

प्रियंका गांधी ने कहा- 'जागरूकता से बड़ी कोई देशभक्ति नहीं। आपका वोट आपका हथियार है।'

12 Mar, 19 04:14 PM

प्रियंका गांंधी की गांधीनगर में रैली, कहा- 'बीजेपी से पूछो कि देश में जो पैसे आने थे वे कहां गये। आपकी जागरूकता देश को बनायेगी। सही मुद्दों को उठाएं और उसी बारे में बात करें।'

12 Mar, 19 02:48 PM

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक अहमदाबाद में खत्म हुई। 

12 Mar, 19 02:25 PM

भाजपा-आरएसएस की फासीवाद, नफरत, गुस्से एवं विभाजनकारी विचारधारा को हराने से बड़ा कुछ भी नहीं : राहुल गांधी ने सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा

12 Mar, 19 12:54 PM

हार्दिक पटेल सरदार पटेल स्मारक पहुंचे जहां कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही है। हार्दिक पटेल आज कांग्रेस में शामिल होंगे।  

12 Mar, 19 12:11 PM

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक अहमदाबाद में शुरू हुई। 

12 Mar, 19 12:03 PM

गुजरात के अहमदाबाद में सरदार पटेल स्मारक पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी। 

12 Mar, 19 11:50 AM

अहमदाबाद: साबरमती आश्रम में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी वाड्रा  

12 Mar, 19 10:40 AM

प्रियंका गांधी पहुंची

सीडब्ल्यूसी की बैठक से पहले अहमदाबाद में साबरमती आश्रम में एक प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। कुछ देर में बैठक शुरू होगी।

 

Ahmedabad: Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra & Sonia Gandhi at Sabarmati Ashram, to attend prayer meet on anniversary of 'Dandi March'. pic.twitter.com/hWjqkjISMU

— ANI (@ANI) March 12, 2019

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए