लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी द्वारा 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाने को कांग्रेस ने बताया 'ऊंट के मुंह में जीरा', खड़गे ने कहा- 16 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ जो..

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2023 12:39 IST

खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘नरेंद्र मोदी जी, सरकारी विभागों में 30 लाख पद खाली हैं। आज आप जो 71,000 भर्ती पत्र बांट रहे हैं, वो केवल ‘ऊंट के मुंह में जीरा है।’ खाली पद भरने की प्रक्रिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी शुक्रवार रोजगार मेले में 71 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा।कांग्रेस ने इसपर मोदी से पूछा कि उन 16 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ, जो उन्होंने आठ वर्ष में देने का वादा किया था।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, आज आप जो 71,000 भर्ती पत्र बाँट रहे है, वो केवल ‘ऊँट के मुँह में जीरा है’!

नयी दिल्लीः कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सरकारी विभागों और संगठनों में 71,000 के करीब युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाने को ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ बताया और उनसे पूछा कि उन 16 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ, जो उन्होंने आठ वर्ष में देने का वादा किया था।

प्रधानमंत्री को हर साल दो करोड़ नौकरियां देने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी वादे की याद दिलाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज भी सरकारी विभागों में 30 लाख पद भी खाली पड़े हैं। खड़गे ने ट्वीट किया, ‘‘नरेंद्र मोदी जी, सरकारी विभागों में 30 लाख पद खाली हैं। आज आप जो 71,000 भर्ती पत्र बांट रहे हैं, वो केवल ‘ऊंट के मुंह में जीरा है।’ खाली पद भरने की प्रक्रिया है। आपने तो सालाना दो करोड़ नयी नौकरियां देने का वादा किया था। युवाओं को बताइए - आठ साल की 16 करोड़ नयी नौकरियां कहां हैं।’’

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्‍त करीब 71,426 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और कहा कि रोजगार मेले उनकी सरकार की पहचान बन गए हैं तथा भर्ती प्रक्रिया सुव्यवस्थित व पारदर्शी हुई है। प्रधानमंत्री ने 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान 'रोजगार मेला' के तहत वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ये नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम साफ दर्शाता है कि उनकी सरकार जो संकल्प लेती है, उसे पूरा करके भी दिखाती है।

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया