लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश उप चुनाव के लिये कांग्रेस ने नवजोत सिद्धू को स्टार प्रचारक बनाया

By भाषा | Updated: October 8, 2021 20:12 IST

Open in App

शिमला, आठ अक्टूबर पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे कर पार्टी की राज्य इकाई में संकट पैदा करने वाले नवजोत सिद्धू को पार्टी ने 30 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में होने वाले उप चुनाव के लिये पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।

भारत निर्वाचन आयोग को शुक्रवार को भेजे पत्र में कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अलावा अरकी, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिये 20 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है, जिसमें पार्टी में हाल ही में शामिल किये गये कन्हैया कुमार का नाम भी है।

पिछले महीने सिद्धू ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया था । उन्होंने कहा था कि वह पंजाब के हितों और इसके भविष्य से समझौता नहीं कर सकते हैं । हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि पार्टी आलाकमान ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया है या नहीं ।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी, अभिनेता से नेता बने राज बब्बर, शिमला (देहात) के विधायक विक्रमादित्य सिंह, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पंजाब सरकार के मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली का नाम भी इन प्रचारकों की सूची में है ।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, राजीव शुक्ला, आशा कुमारी, धनीराम शांडिल, सचिन पायलट, संजय दत्त, ठाकुर कौल सिह , सुखविंदर सिंह सुखु का भी नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

जिन अन्य लोगों का नाम इस सूची में है, उनमें कुलदीप सिंह राठौड़, मुकेश अग्निहोत्री, राजेंदर राणा, धरमवीर सिंह राणा शामिल है ।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने स्टार प्रचारकों की एक सूची हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी भेजी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए