लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने निर्भर भारत बनाया लेकिन मोदी ने आत्‍मनिर्भर : नड्डा

By भाषा | Updated: January 22, 2021 22:54 IST

Open in App

लखनऊ, 22 जनवरी भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस ने निर्भर भारत बनाया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्‍‍मनिर्भर भारत बनाया है।

नड्डा ने शुक्रवार की शाम यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्‍ठान में प्रबुद्ध सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए कोरोना काल में केंद्र और राज्‍य सरकार के कार्यों संबंधित आंकड़े बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की खूब सराहना की और विपक्षी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

उन्‍होंने कहा ''कांग्रेस ने आत्‍मनिर्भर भारत अभियान पर भी सवाल उठाए, उन्‍होंने (कांग्रेस ने) तो देश को निर्भर रहने को मजबूर कर दिया, उन्‍हें क्‍या पता कि आत्‍मनिर्भरता क्‍या होती है।''

केंद्र सरकार की योजनाओं का सिलसिलेवार आंकड़ा देते हुए उन्‍होंने एक न्‍यूज चैनल के सर्वेक्षण में मोदी को सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री और योगी को सबसे लोकप्रिय मुख्‍यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी।

नड्डा ने इसी सर्वे में देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू का नाम सबसे निचले पायदान पर बताते हुए तंज किया। उन्‍होंने कहा कि मोदी की योजनाओं का कांग्रेस हमेशा मजाक उड़ाती रही लेकिन उससे आम जनजीवन पर असर पड़ा और लोगों में खुशहाली आई।

प्रबुद्ध समाज से अपील करते हुए नड्डा ने कहा कि जिंदा समाज वो होता है जो अच्‍छे लोगों को शाबाशी दे और जो गलत लोग हैं उनको घर में बिठाने का इंतजाम करे। उन्‍हें लगातार पृथक-वास में ही रखे!

उन्‍होंने कहा कि सारे दल आज तक लॉकडाउन की स्थिति में हैं और उन लोगों के पास पत्रकार वार्ता करने के सिवाय और कोई काम नहीं है।

पूर्ववर्ती सरकारों में कानून-व्‍यवस्‍था की खराब स्थिति का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार के प्रयासों से गुंडों को ही नहीं नेताओं को भी समझ में आ गया कि कानून-व्‍यवस्‍था क्‍या चीज होती है।

नड्डा ने कहा कि ''पार्टी की ओर से मैं आप सबको विश्‍वास दिलाना चाहता हूं कि हमारा उद़देश्‍य सत्‍ता में बैठने का नहीं है, हम उन लोगों में से हैं कि हम रहें न रहें, विचार रहना चाहिए, देश रहना चाहिए और देश को प्रगति करना चाहिए।''

इसके पहले नड्डा ने लखनऊ जिले के बूथ अध्‍यक्षों के सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए शुक्रवार को कहा कि देश में भाजपा को छोड़ कर सभी राजनीतिक दल परिवारवाद से ग्रस्त हैं।

उन्‍होंने आरोप लगाया कि देश की राष्‍ट्रीय पार्टियाँ हों या क्षेत्रीय पार्टी, सभी परिवारवाद से ग्रस्त हैं और वहां बेटों को पिता द्वारा राजनीति विरासत में दी जाती है।

उन्‍होंने कहा, 'पूरे देश में नजर दौड़ा कर देखिए, सभी दल परिवारवाद के घेरे में है, सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां साधारण परिवार से आने वाला व्‍यक्ति भारत का प्रधानमंत्री बनकर देश की तकदीर बदल देता है। यहां सामान्‍य परिवार का बेटा रक्षा मंत्री बनता है, भारत के राष्‍ट्रपति बनते हैं और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बनते हैं।'

उन्‍होंने कहा, ‘‘देश में अगर 1500 राजनीतिक दल हैं तो उनमें कुछ राष्‍ट्रीय और कुछ क्षेत्रीय स्‍तर पर हैं। लेकिन मैं हमेशा कहता हूं कि जिसको भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करने का मौका मिला उसे राजनीति की दृष्टि से अपने को सर्वाधिक भाग्‍यशाली समझना चाहिए।'

नड्डा ने कहा कि दूसरे राजनीतिक दलों के पास न नीति है, न नीयत है और न नेता हैं लेकिन भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है जिसके पास नीति, नीयत और कार्यकर्ताओं के साथ मोदी और योगी जैसे नेता भी हैं।

उन्‍होंने कहा कि कोरोना संक्रमण में मोदी ने सही समय पर सही फैसला लेकर 130 करोड़ लोगों के देश को बचाया है और आज भारत कोविड से लड़ने के लिए तैयार हुआ और सबसे अच्‍छी रिकवरी रेट भारत की है।

उन्‍होंने कहा कि उप्र सरकार ने सिर्फ प्रदेश के मजदूरों की बल्कि इस राज्‍य से गुजरने वाले अन्‍य राज्‍यों के मजदूरों की भी चिंता की। उन्‍होंने इसके लिए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को बधाई दी।

नड्डा ने कहा कि मोदी के प्रयास से पात्र किसानों के खाते में शत प्रतिशत धनराशि पहुंची है।

नड्डा ने अपने संबोधन में राम जन्‍मभूमि मं‍दिर निर्माण की चर्चा के साथ ही तीन तलाक का भी जिक्र किया और कहा कि मोदी जी ने तमाम परिवर्तन किये हैं और आप इस परिवर्तन में साझीदार बनने से न चूकिये।

प्रबुद्ध सम्‍मेलन को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने भी संबोधित किया। प्रबुद्ध सम्‍मेलन का संचालन भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्‍ल ने किया।

बूथ सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्‍यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के बल पर भारतीय जनता पार्टी ने सभी राजनीतिक दलों के लिए एक मानक तय किया है।

नड्डा ने शुक्रवार को अपने उत्‍तर प्रदेश दौरे के दूसरे दिन राजधानी लखनऊ के चिनहट ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के करते हुए अपने कार्यक्रम की शुरुआत की।

शुक्रवार को चिनहट ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने पहुंचे नड्डा ने मंडल के कई प्रमुख कार्यकर्ताओं को सम्‍मानित किया। इसके बाद उन्‍होंने लखनऊ महानगर एवं जिला बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित किया। सम्‍मेलन से वापस होने के बाद भाजपा मुख्‍यालय में उन्‍होंने अवध एवं कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करने के अलावा अवध क्षेत्र के भाजपा सांसदों एवं विधायकों के साथ भी बैठक की। भाजपा मीडिया कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।

भाजपा प्रदेश मुख्‍यालय में रखी गई भगवान श्रीराम की प्रतिमा का नड्डा ने अवलोकन किया और इस दौरान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, उप मुख्‍यंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डाक्‍टर दिनेश शर्मा, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल समेत कई वरिष्‍ठ नेताओं ने श्रीराम की प्रतिमा के पास सामूहिक फोटोग्राफी भी कराई।

उल्‍लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी की संगठन संबंधी गतिविधियों का जायजा लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर बृहस्पतिवार की शाम राजधानी लखनऊ पहुंचे।

नड्डा ने बृहस्पतिवार की रात में प्रदेश सरकार के मंत्रियों तथा पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP Crime: पत्नी को बिना बुर्का पहने बाहर निकलने पर गोली मारी, 2 नाबालिग बेटियों की भी हत्या की

भारतBMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए करेंगे संयुक्त रैलियां? संजय राउत ने दी बड़ी अपडेट

भारतBMC Elections 2026: नवाब मलिक के नेतृत्व विवाद को लेकर बीजेपी के गठबंधन से इनकार के बीच एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

क्रिकेटIND vs SA, 4th T20I: लखनऊ में अत्यधिक कोहरे के कारण भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा T20I मैच हुआ रद्द

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

भारत अधिक खबरें

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 राज्यसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, सुधा मूर्ति, डोला सेन, संजय सिंह और दिग्विजय सिंह

भारतInsurance: संसद में 'सबका बीमा सबकी रक्षा' विधेयक पारित, जानिए क्या है ये बीमा और कैसे मिलेगा लाभ