लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने जनाधार खोया : पूनियां

By भाषा | Updated: February 19, 2021 23:21 IST

Open in App

जयपुर, 19 फरवरी भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस राज्य में अपना जनाधार खो चुकी है और उसकी आंतरिक खींचतान स्पष्ट दिखाई दे रही है।

पूनियां ने कहा कि सत्तारूढ़ कांग्रेस को चार विधानसभा सीटों के लिए आगामी उपचुनाव में हार नजर आ रही है इसलिए वह इन इलाकों में विकास कार्यों पर ध्यान देने लगी है।

पूनियां ने यहां भाजपा कार्यालय में ‘मोर्चा कार्ययोजना’ बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘‘ आज हम सब गौरव कर सकते हैं कि भाजपा को बदलते युग की इस बदलती राजनीति में दुनिया का सबसे बड़ा संगठन बनने का अवसर मिला।’’

उन्होंने कहा कि पार्टी के सातों मोर्चों की सामूहिक बैठक में पदाधिकारियों के कार्य विभाजन, राज्य की गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक को प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने भी सम्बोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos