लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

By भाषा | Updated: September 21, 2021 21:01 IST

Open in App

चंडीगढ़, 21 सितंबर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस के विधायक दल की बैठक बुलायी है, इस बैठक में किसानों से जुड़े मसलों के अलावा अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी । पार्टी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह बैठक हुड्डा के सरकारी आवास पर कल दोपहर बाद बुलायी गयी है।

सूत्रों ने बताया कि किसानों से संबंधित मुद्दों, धान और अन्य फसलों की खरीद, कानून व्यवस्था के अलावा अन्य ‘‘ज्वलंत मुद्दों’’ पर चर्चा होगी ।

गौरतलब है कि प्रदेश में धान की खरीद 25 सितंबर से जबकि बाजरे की खरीद एक अक्टूबर से शुरू हो रही है।

पार्टी के एक विधायक ने बताया, ‘‘बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जायेगी लेकिन एजेंडे की पूरी जानकारी कल ही पता चलेगी ।’’

एक सवाल के जवाब में विधायक ने कहा कि विधायक दल के बैठक की तारीख एक सप्ताह पहले निर्धारित की गयी थी और हाल ही में पार्टी की पंजाब इकाई में जो कुछ हुआ है उससे इस बैठक का कोई लेना देना नहीं है।

विधायक ने कहा, ‘‘बैठक की तिथि एक हफ्ते पहले निर्धारित की जा चुकी थी, पंजाब में जो कुछ हुआ उससे बहुत पहले । हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की बैठक का उससे कोई संबंध नहीं है ।’’

दरअसल, हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद कैप्टन की मंत्रिपरिषद के सदस्य रहे चरनजीत सिंह चन्नी को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है।

हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता हुड्डा दिल्ली से दोपहर बाद चंडीगढ़ पहुंचेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों