लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा हुई

By भाषा | Updated: September 22, 2021 21:07 IST

Open in App

चंडीगढ़, 22 सितंबर हरियाणा में कांग्रेस विधायक दल की बुधवार को यहां बैठक हुई जिसमें किसानों, बेरोजगारी और राज्य में कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

पार्टी के एक विधायक ने यह जानकारी दी।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा अपने आवास पर बुलाई गई इस बैठक में कांग्रेस के कुल 31 विधायकों में से 25 शामिल हुए।

कांग्रेस के एक विधायक ने बताया, ‘इस बैठक में किसानों, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि हुड्डा जल्द ही राज्य में जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे।

इससे पहले, एक विधायक ने कहा कि विधायक दल की बैठक की तिथि एक सप्ताह पहले तय कर ली गई थी और इसका पंजाब के घटनाक्रम से कोई संबंध नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos