लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस, वाम मोर्चा के नेताओं ने बंगाल में सीट बंटवारे पर वार्ता की

By भाषा | Updated: January 17, 2021 15:25 IST

Open in App

कोलकाता, 17 जनवरी कांग्रेस और माकपा नीत वाम मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं की रविवार को यहां बैठक हुई जिसमें सीटों के बंटवारे और चुनाव की अन्य तैयारियों पर चर्चा हुई। यह जानकारी सूत्रों ने दी।

2016 के विधानसभा चुनाव में भी दोनों दलों ने गठबंधन किया था और 294 सदस्यीय विधानसभा में 76 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर चौधरी ने बैठक के बाद कहा कि दोनों पक्षों के बीच सीटों के बंटवारे पर वार्ता इस महीने के अंत तक चलेगी।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने कहा, ‘‘हम साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर सहमत हुए हैं। हमारे बीच सकारात्मक चर्चा हुई...और कोई असहमति नहीं है...।’’

उनसे सहमति जताते हुए वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने कहा कि सीट बंटवारे पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने तक दोनों दलों के बीच इस तरह की और वार्ता होगी।

बैठक में वाम मोर्चा के नेता सूर्यकांत मिश्रा और कांग्रेस नेता अब्दुल मन्नान भी मौजूद थे।

सूत्रों के मुताबिक दोनों दल जल्द ही महानगर में संयुक्त रैली का आयोजन कर सकते हैं।

294 सदस्यीय बंगाल विधानसभा में अप्रैल-मई में चुनाव होने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल