लाइव न्यूज़ :

केरल में कांग्रेस नीत यूडीएफ ने अपना घोषणापत्र जारी किया, गरीबों के लिए पांच लाख मकान बनाने का वादा

By भाषा | Updated: March 20, 2021 13:53 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम ,20 मार्च केरल में विपक्षी कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ ने राज्य में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपना घोषणपत्र ‘‘पीपुल्स मेनिफेस्टो’’ जारी किया ,जिसमें सभी सफेद कार्ड धारकों को पांच किलोग्राम चावल निशुल्क देने और गरीबों के लिए पांच लाख मकान बनाने का वादा किया गया है।

यूडीएफ ने सबरीमला के भगवान अयप्पा मंदिर की परंपराओं की रक्षा के लिए एक विशेष कानून बनाने और राजस्थान की तर्ज पर शांति एवं सौहार्द विभाग बनाने का भी जनता से वादा किया है।

महिलाओं को लुभाने के लिए मोर्चे ने ऐसी माताओं को आयु सीमा में दो वर्ष की छूट देने का वादा किया है जो सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षा देना चाहती हैं। इसके अलावा 40-60 वर्ष की गैर नौकरी पेशा घरेलू महिलाओं को दो हजार रुपए की मासिक पेंशन देने की भी बात घोषणापत्र में कही गई है।

घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष बेनी बेहानन ने कहा कि कोविड-19 से प्रभावित लोगों को निशुल्क खाद्य पैकेट आदि सुविधाएं देने की भी बात इसमें कही गई है।

वहीं सत्तारूढ़ एलडीएफ ने भी गैर नौकरीपेशा घरेलू महिलाओं को पेंशन देने का वादा किया है,साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 1600 रुपए से बढ़ाकर 2,500 रुपए किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव