लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नीत यूडीएफ ने केआईआईएफबी को फांसी पर लटकाने का काम अपने हाथ में ले लिया है: विजयन

By भाषा | Updated: March 27, 2021 15:04 IST

Open in App

कोच्चि, 27 मार्च केरल में कांग्रेस और भाजपा पर अपने हमले तेज करते हुए मुख्यमंत्री पी विजयन ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां दक्षिणी राज्य में ‘विध्वंसक गतिविधियां’ चला रही हैं और विपक्षी यूडीएफ उनके सुर में सुर मिला रहा है।

राज्य सरकार की कुछ परियोजनाओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की जांच पर निशाना साधते हुए मार्क्सवादी नेता ने आरोप लगाया कि संघ परिवार केंद्र में अपनी शक्ति का इस्तेमाल केआईआईएफबी जैसी संस्थानों को ‘नष्ट’ करने के लिए कर रहा है जिसके जरिए राज्य में पिछले पांच साल में अवसंरचना का अप्रत्याशित विकास किया गया है।

तिरुवनंतपुरम में केरल अवसंरचना निवेश बोर्ड (केआईआईएफबी) मुख्यालय में आयकर विभाग द्वारा निरीक्षण करने के दो दिन बाद,विजयन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नीत यूडीएफ ने केआईआईएफबी के गले पर फंदा लगा दिया है और उसे ‘फांसी देने वाले’ का काम कर रही है।

उन्होंने दावा किया राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला केंद्र की भाजपा सरकार के ‘मजबूत समर्थक’ बन गए हैं।

केआईआईएफबी को निशाना बनाने वाली केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई का समर्थन करने का यूडीएफ पर आरोप लगाते हुए विजयन ने कहा, “ हमने कभी नहीं सोचा था कि वे (उसे) फांसी देने वाले का काम करेंगे।”

उन्होंने यहां प्रेस वार्ता में कहा, “ कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ द्वारा खोले गए दरवाजों से प्रवेश करने के बाद केंद्रीय एजेंसियां राज्य में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम दे रही हैं।”

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया , “ वे केआईआईएफबी को नष्ट करना चाहते हैं, और राज्य सरकार की ‘लाइफ मिशन’ परियोजनाओं को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।”

‘लाइफ मिशन’ राज्य सरकार की भवन परियोजना है जिसमें बेघरों को घर उपलब्ध कराने की कल्पना की गई है। इसमें विदेशी योगदान (रेगुलेशन) अधिनियम के उल्लंघन के आरोप हैं।

विजयन ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर केआईआईएफबी में आयकर निरीक्षण पर हमला करते हुए, आरोप लगाया था कि भाजपा नीत सरकार संघवाद को नष्ट करने की कोशिश कर रही है।

विजयन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता चेन्नीतला मलयालम नव वर्ष ‘विष्णु’ के लिए विशेष राहत किट के वितरण को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। यह नववर्ष 14 अप्रैल को आएगा।

चेन्नीतला ने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया है कि वे राज्य विधानसभा के लिए मतदान की तारीख तक विष्णु विशेष खाद्य सामग्री के वितरण को रोके, क्योंकि इससे आदर्श चुनाव संहिता का उल्लंघन होता है और यह मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं