लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में 2023 के चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व तय करेगा मुख्यमंत्री पद का चेहरा : सिद्धरमैया

By भाषा | Updated: October 17, 2021 17:38 IST

Open in App

हुबली (कर्नाटक), 17 अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने रविवार को कहा कि 2023 में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पार्टी नेतृत्व मुख्यमंत्री का फैसला करेगा और जिसका भी नाम वह तय करेगा सभी उसे स्वीकार करेंगे।

कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी राष्ट्रीय राजनीति में कोई रुचि नहीं है और वह राज्य में ही रहेंगे।

अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद उनके मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘पार्टी नेतृत्व फैसला करेगा। कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है। बसवराज बोम्मई कौन हैं? क्या विधायकों ने उन्हें चुना? वह (भाजपा) नेतृत्व और आरएसएस था जिसने फैसला किया। इसी प्रकार, हमारा भी नेतृत्व है।’’

हुबली में संवाददाताओं से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्वाचित विधायकों की राय के आधार पर पार्टी नेतृत्व नए मुख्यमंत्री का फैसला करेगा। ‘‘जिसे भी (मुख्यमंत्री) बनाया जाएगा, उसे हम स्वीकार करेंगे।’’

सिद्धरमैया ने दोहराया कि उन्हें राष्ट्रीय राजनीति के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है और हाल में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ हुई मुलाकात के दौरान भी इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उन्हें भी उसमें रुचि नहीं है और वह राज्य की राजनीति में ही बने रहना चाहते हैं।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘मेरी उम्र अब 74 साल हो गई है। मैं अधिकतम पांच साल और राजनीति में रह सकता हूं। मैं कर्नाटक में ठीक हूं। मैं कर्नाटक की राजनीति में खुश हूं।’’

सिद्धरमैया वर्ष 2023 का विधानसभा चुनाव जीतने पर दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने की महत्वकांक्षा रखते हैं। हालांकि, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार को भी मुख्यमंत्री पद का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है और उनके विश्वासपात्र भी सिद्धरमैया के करीबियों की तरह अभी से ही उन्हें मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच इस मुद्दे को लेकर खींचतान चल रही है और आने वाले दिनों में यह और जटिल मुद्दा हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया