लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के असंतुष्ट ग्रुप 23ः कपिल सिब्बल बोले-आलाकमान से सुलह की अब कोई उम्मीद नहीं, कमजोर करने की कोशिश

By शीलेष शर्मा | Updated: September 9, 2021 18:51 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को तालिबान से बात करने से कोई परहेज नहीं, लेकिन पार्टी नेताओं से बातचीत करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देग्रुप -23 को तोड़ कर कमजोर करने की रणनीति को कामयाब करने की कोशिश कर रहे हैं।ग्रुप 23 के नेता राहुल गांधी की कार्यशैली और उनके नेतृत्व से न केवल नाराज हैं।

नई दिल्लीः असंतुष्ट कांग्रेस नेताओं के ग्रुप 23 और कांग्रेस नेतृत्व के बीच उठा विवाद शांत होने की जगह और तेज होता नजर आ रहा है।

इस बात के संकेत उस समय मिले, जब पार्टी के असंतुष्ट नेता कपिल सिब्बल ने अनौपचारिक बातचीत में इसकी पुष्टि करते हुए टिप्पणी की कि कांग्रेस आलाकमान असंतुष्ट नेताओं से सुलह के मूड में नहीं है। आलाकमान में बैठे नेता ग्रुप -23 को तोड़ कर कमजोर करने की रणनीति को कामयाब करने की कोशिश कर रहे हैं।

लेकिन ऐसा होगा नहीं क्योंकि जो बातें इस समूह ने उजागर की हैं वह पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए कही गईं हैं। पिछले सप्ताह सिब्बल द्वारा आयोजित पार्टी में जुटे असंतुष्ट नेता भी इस बात पर अड़े नज़र आये कि पार्टी में लोकतांत्रिक ढंग से नीचे से ऊपर तक चुनाव कराये जायें। पूर्णकालिक अध्यक्ष हो तथा संसदीय बोर्ड का गठन किया जाये। 

सूत्रों के अनुसार ग्रुप 23 के नेता राहुल गांधी की कार्यशैली और उनके नेतृत्व से न केवल नाराज हैं बल्कि उनका यह भी आरोप है कि कोई पद न होने के बाबजूद राहुल पार्टी के महत्वपूर्ण फैसले ले रहे हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने तो यहां तक कह डाला कि राहुल गांधी को तालिबान से बात करने से कोई परहेज नहीं, लेकिन अपनी पार्टी के नेताओं से बातचीत करने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। 

सिब्बल दो टूक कहा कि अब तक जो कुछ हमको नज़र आ रहा है उसके आधार पर सुलह की कोई गुंजाइश नज़र नहीं आती। उल्लेखनीय है कि ग्रुप 23 के नेता पूर्व में शरद पवार के साथ कई दौर की बातचीत कर चुके हैं तथा पिछले दिनों सिब्बल ने जन्म दिन पार्टी के नाम पर विपक्षी दलों के नेताओं को बुलाकर भोज दिया लेकिन इस भोज में राहुल सहित गांधी परिवार के किसी सदस्य को नहीं बुलाया था। 

टॅग्स :कपिल सिब्बलकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल