लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेतृत्व ने जनसभा और चुनाव तैयारियों को लेकर कई प्रदेशों के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की

By भाषा | Updated: November 22, 2021 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने महंगाई के मुद्दे पर अगले महीने दिल्ली में बड़ी जनसभा करने, कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद इस मुद्दे पर आगे की रणनीति और कुछ राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को कई प्रदेशों के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन किया।

कांग्रेस का वाररूम कहे जाने वाले ‘15 गुरुद्वारा रकाबजगंज रोड’ (15 जीआरजी) पर हुई बैठक में पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारियों के साथ महंगाई, कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा और कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी शामिल हुए। सूत्रों का कहना है कि पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अजय माकन, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार और कई अन्य नेता बैठक में शामिल थे।

बैठक के बाद कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल ने संवाददाताओं से कहा कि अगले महीने दिल्ली में कांग्रेस बड़ी रैली करेगी और बैठक में इसी को लेकर मुख्य रूप से चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि अगले महीने रैली होगी और जल्द ही तिथि एवं स्थान का चयन किया जाएगा।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘अभी रैली को लेकर तिथि और स्थान का चयन नहीं हुआ है। महंगाई से जनता परेशान है और कांग्रेस लोगों की लड़ाई लड़ेगी। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस को जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे हम निभाएंगे।’’

सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में कृषि कानूनों को निरस्त किये जाने की घोषणा के बाद इस विषय को लेकर आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक से अवगत एक सूत्र ने बताया, ‘‘कांग्रेस की ओर से महंगाई, सीमा की स्थिति, किसान आंदोलन और बेरोजगारी को लेकर संसद से सड़क तक सरकार को घेरने की तैयारी की जा रही है। संभव है कि दिल्ली में कांग्रेस की जनसभा उसी समय हो, जब संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा हो।’’

संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से आरंभ हो रहा है, जो 23 दिसंबर तक चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण