लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पद छोड़नेवाले कांग्रेसी नेता अभी भी जमे हैं अपने पदों पर

By शीलेष शर्मा | Updated: August 27, 2019 07:57 IST

सोनिया गांधी को उनके सिपहसालारों ने सलाह दी है कि वे लंबित पड़े इस्तीफों को स्वीकार करें और जमीन से जुड़े नेताओं को उनके स्थान पर नई जिम्मेदारी सौंपे.

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी की खामोशी से इस्तीफा देने वाले ये नेता अपने-अपने पदों पर बने हुए हैं. राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कार्यसमिति ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सोनिया गांधी को सौंप दी हो

कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर राहुल गांधी ने भले ही अपनी जिम्मेदारियों से किनारा कर लिया हो, लेकिन उनके इस्तीफे के साथ पार्टी के दूसरे नेताओं के इस्तीफे का जो सिलिसला शुरू हुआ, वे सभी इस्तीफे महज दिखावटी नजर आ रहे हैं.

गौरतलब है कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद मिलिंद देवड़ा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नाना पटोले, हरीश रावत, पी.एल. पुनिया, राज बब्बर सहित तमाम बड़े नेताओं ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा देने की घोषणा कर इस्तीफे राहुल गांधी को भेज दिए थे.

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कार्यसमिति ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भले ही सोनिया गांधी को सौंप दी हो, लेकिन दूसरे इस्तीफों पर ना तो पार्टी की ओर से कोई सफाई दी गई और ना ही इस बात की घोषणा की गई कि इस्तीफा देने वाले नेता अपने पद पर बने रहेगें या उनको जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है.

पार्टी की खामोशी से इस्तीफा देने वाले ये नेता अपने-अपने पदों पर बने हुए हैं.

नेताओं के इस्तीफे स्वीकार होने की उम्मीद उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके सिपहसालारों ने सलाह दी है कि वे लंबित पड़े इस्तीफों को स्वीकार करें और जमीन से जुड़े नेताओं को उनके स्थान पर नई जिम्मेदारी सौंपे.

पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि सोनिया गांधी सिपहसालरों की सलाह पर गंभीरता से विचार कर रही है और जल्दी ही उन नेताओं के इस्तीफों को स्वीकार किया जाएगा, जो नेतृत्व के पास लंबित पड़े हैं. साथ ही जहां नई नियुक्तियां नहीं हुई है, वहां रिक्त पदों पर नई नियुक्तियां की जाएगी.

टॅग्स :राहुल गांधीसोनिया गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह