लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के नेता शुक्रवार को पेट्रोल पंपों के निकट सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करेंगे

By भाषा | Updated: June 10, 2021 22:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता पेट्रोल एवं डीजलों की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को विभिन्न पेट्रोल पंपों के निकट सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव हरीश रावत, प्रवक्ता पवन खेड़ा समेत कई नेता दिल्ली के अलग अलग इलाकों में पेट्रोल पंपों के निकट सांकेतिक विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।

कांग्रेस का कहना है कि इस विरोध प्रदर्शन में कोरोना वायरस संबंधित सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा।

वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार ने पिछले सात साल में पेट्रोल व डीजल पर करों में बार-बार भारी बढ़ोतरी करके पेट्रोल व डीजल की कीमतों को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है। इस सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमतें आज 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुकी हैं और डीजल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर होने के कगार पर हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ और ईंधन की कीमतों में की गई इस बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आगामी शुक्रवार को पूरे देश में पेट्रोल पंपों के सामने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर