लाइव न्यूज़ :

संकट से निपटने में विफल रहे कांग्रेस नेता ‘‘हास्यास्पद झूठ’’ बोल रहे हैं: अमरिंदर

By भाषा | Updated: October 2, 2021 21:45 IST

Open in App

चंडीगढ़, दो अक्टूबर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘घबराहट से त्रस्त’’ पार्टी ‘‘अव्यवस्था की स्थिति’’ में है और इसके नेता राज्य में ‘संकट से ठीक से नहीं निपट पाने पर अपनी अक्षमता को स्पष्ट रूप से छिपाने के प्रयास’ में ‘‘हास्यास्पद झूठ’’ बोल रहे हैं।

इससे कुछ घंटे पहले कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दावा किया था कि पार्टी के 78 विधायकों ने केंद्रीय नेतृत्व को लिखे पत्र में सिंह को हटाने की मांग की थी और उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री पद से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नहीं हटाया।

इसी बयान की पृष्ठभूमि में सिंह ने यह टिप्पणी की।

अमरिंदर सिंह ने उस तथाकथित पत्र, जिसमें उनके प्रति अविश्वास जताया गया था, के संबंध में कांग्रेस महासचिव एवं पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत और कांग्रेस नेता सुरजेवाला द्वारा बताई गई विधायकों की अलग-अलग संख्या की ओर इशारा करते हुए कहा कि ‘‘यह हास्यास्पद है।’’

रावत ने शुक्रवार को प्रेस में दिए एक बयान में कहा था कि इस मुद्दे पर 43 विधायकों ने आलाकमान को पत्र लिखा था।

सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि पूरी पार्टी पर नवजोत सिंह सिद्धू के हास्य और नौटंकी का असर हो गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब वे दावा करेंगे कि 117 विधायकों ने मेरे खिलाफ पत्र लिखा था। पार्टी में ये तो हालात हैं। वे अपने झूठ में भी तालमेल नहीं बैठा पा रहे हैं।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस में पूरी तरह से अव्यवस्था के हालात हैं, दिन प्रतिदिन संकट बढ़ता ही जा रहा है और इसके अधिकतर वरिष्ठ नेताओं का पार्टी की कार्य प्रणाली से मोहभंग हो गया है। उन्होंने कहा कि तथ्य यह है कि जिन 43 विधायकों ने उक्त पत्र पर हस्ताक्षर किए थे, उन्हें "दबाव में ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया था।’’

सिंह ने कहा कि आंतरिक अफरातफरी से जूझ रही ‘‘घबराहट से त्रस्त पार्टी’’ अपनी नाकामियों का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह देखकर दुख होता है कि अपने गलत कामों को उचित ठहराने के लिए वे साफ झूठ बोल रहे हैं।’’

सिंह ने आरोप लगाया कि पार्टी के नेता राज्य में ‘संकट से ठीक से नहीं निपट पाने पर अपनी अक्षमता को स्पष्ट रूप से छिपाने के प्रयास’ में ‘‘हास्यास्पद झूठ’’ बोल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 2017 के बाद से सरकार में उनके नेतृत्व के रहते कांग्रेस ने पंजाब में हर चुनाव में शानदार जीत दर्ज की और यह पार्टी नेतृत्व द्वारा किए जा रहे दावों के पूरी तरह विपरीत है।

इससे पहले, कांग्रेस के महासचिव सुरजेवाला ने कहा था कि जब कोई मुख्यमंत्री अपने सभी विधायकों का विश्वास खो देता है तो उसे पद पर नहीं बने रहना चाहिए। उन्होंने कहा था, ‘‘(पंजाब में) 79 में से 78 विधायकों ने मुख्यमंत्री को हटाने के लिए पत्र लिखा था। अगर हम मुख्यमंत्री नहीं बदलते तो आप हम पर तानाशाही का आरोप लगाते। मुख्यमंत्री एक तरफ और 78 विधायक एक तरफ और आप उन्हें सुनना नहीं चाहते।’’

सुरजेवाला ने कहा था, ‘‘सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष हैं और पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने का फैसला उन्होंने नहीं लिया। जैसा कि मैंने आपको बताया, 78 विधायकों ने पत्र लिखा था और उसके बाद हमने मुख्यमंत्री को बदल दिया।’’

गौरतलब है कि इससे पहले अमरिदंर सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व के उस आरोप का खंडन किया था कि वह विधायकों का विश्वास खो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह