लाइव न्यूज़ :

योगी की टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने वाल्मिकी मंदिरों और बस्तियों में झाडू लगायी

By भाषा | Updated: October 9, 2021 23:29 IST

Open in App

लखनऊ, नौ अक्‍टूबर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ द्वारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के खिलाफ दिये गये एक बयान को दलित और महिला विरोधी करार देते हुए शनिवार को कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने राज्यभर में वाल्मीकि बस्तियों एवं मंदिरों में झाडू लगाकर सफाई और पूजा अर्चना की।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा के सीतापुर पीएसी गेस्ट हाउस में झाडू लगाने का वीडियो वायरल होने के सवाल पर गोरखपुर में शुक्रवार को एक समाचार चैनल से बातचीत में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा था, ‘‘जनता उन्हें इसी लायक (झाडू लगाने के लायक) बनाना चाहती है।’’

कांग्रेस के प्रदेश मुख्‍यालय ने शनिवार को एक बयान जारी कर योगी आदित्यनाथ द्वारा की गयी टिप्पणी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के बहाने देश भर की महिलाओं तथा स्वच्छकार समाज पर जातिवादी करार दिया। बयान में कहा गया है कि इस टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओ ने प्रदेश भर की वाल्मीकि बस्तियों एवं वाल्मीकि मंदिरो में झाडू लगाकर सफाई और पूजा अर्चना की।

बयान में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री की संकुचित एवं जातिवाद से ग्रसित टिप्पणी पर आक्रोशित कांग्रेस जनों ने आज समूचे प्रदेश की वाल्मीकि और दलित बस्तियों तथा वाल्मीकि मंदिरों में साफ-सफाई तथा पूजा अर्चना कर सत्याग्रह किया और कहा कि योगी आदित्यनाथ दलित, महिला विरोधी है। उनकी मानसिकता अहंकार व सामंती संकीर्णता से ग्रसित है और जिस संविधान की शपथ लेकर वह संवैधानिक पद पर वह बैठे हैं, उसी संविधान के भेदभाव रहित समता, समानता की वह धज्जियां उड़ाकर दलित और महिलाओं पर ओछी टिप्पणी कर रहे हैं जो किसी कीमत पर बर्दाश्‍त के काबिल नहीं है।’’

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज तिवारी ने बताया कि वाराणसी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पूर्व सांसद राजेश मिश्रा के साथ मिलकर कैंट स्थित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा तथा पार्क की साफ-सफाई की।

इसके पहले प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को अचानक लखनऊ के इंदिरा नगर की दलित बस्ती लवकुश नगर में पहुंच कर झाड़ू लगाई और योगी की टिप्पणी का प्रतीकात्मक रूप से विरोध दर्ज कराया था। लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में मारे गये किसानों के परिजनों से मिलकर लौटने के बाद प्रियंका अचानक लवकुश नगर पहुंची और वहां वाल्मीकि आश्रम में झाडू लगाई।

उन्होंने वाल्मीकि मंदिर में साफ-सफाई भी की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि ‘‘झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है और रोज करोड़ों महिलाएं और सफाई कर्मी झाड़ू लगाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे