लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेताओं को संप्रग शासन के दौरान सीमा मुद्दे पर एंटनी का बयान याद करना चाहिए: रीजीजू

By भाषा | Updated: October 12, 2021 23:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी के लिए उन पर निशाना साधते हुए कहा कि चीन सीमा मुद्दे पर कोई भी बयान देने से पहले कांग्रेस नेताओं को यह सुनना चाहिए कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार के दौरान तत्कालीन रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने इस विषय पर क्या कहा था।

राहुल गांधी के एक ट्वीट के बाद रीजीजू ने कहा कि चीन सीमा मुद्दे पर कुछ भी बोलने से पहले कांग्रेस नीत सरकार के रक्षा मंत्री को सुन लें। गांधी ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा वह चीन को लाल आंखें क्यों नहीं दिखाते हैं।

कांग्रेस नेता गांधी ने एक खबर को साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मिस्टर 56 इंच लाल आंख क्यों नहीं दिखा देते?’’ उन्होंने भारत और चीन के बीच 13वें दौर की सैन्य वार्ता के बाद भी चीनी सेना के पीछे नहीं हटने संबंधी खबरों का हवाला दिया।

रीजीजू ने इस पर जवाब में ट्वीट किया, ‘‘प्रिय कांग्रेसी, चीन सीमा मुद्दे पर एक भी शब्द बोलने से पहले कृपया कांग्रेस सरकार के रक्षा मंत्री की बात सुनें। संवेदनशील राष्ट्रीय सुरक्षा मामले पर सोचें, समझें और बेहद सावधान रहें।’’ केंद्रीय मंत्री ने संसद में एंटनी के कथित बयान का एक लघु वीडियो क्लिप भी साझा किया।

यह वीडियो क्लिप छह सितंबर 2013 का है। इसमें एंटनी ने सदन को बताया कि स्वतंत्र भारत की कई वर्षों से नीति थी कि सीमा का विकास नहीं करना सबसे अच्छा बचाव है। तत्कालीन रक्षा मंत्री एंटनी ने कहा कि विकसित सीमा से ज्यादा सुरक्षित है अविकसित सीमा। साथ ही जोड़ा कि दूसरी ओर चीन ने सीमा पर अपने बुनियादी ढांचे में सुधार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता