लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी को मिली लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत

By भाषा | Updated: October 6, 2021 13:31 IST

Open in App

लखनऊ, छह अक्टूबर उत्तर प्रदेश सरकार ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा समेत पांच नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने की बुधवार को इजाजत दे दी।

सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कांग्रेस के पांच नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दे दी गई है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने इससे पहले राहुल की अगुवाई में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति नहीं दी थी।

सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा था कि किसी को भी माहौल बिगाड़ने के लिए लखीमपुर खीरी नहीं जाने दिया जाएगा।

वाद्रा को लखीमपुर खीरी में गत रविवार को हुई हिंसा के बाद वहां जाते वक्त रास्ते में सोमवार को सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos