बिरसा मुंडा की जयंती पर कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: November 15, 2020 13:29 IST2020-11-15T13:29:32+5:302020-11-15T13:29:32+5:30

Congress leaders pay tribute to Birsa Munda's birth anniversary | बिरसा मुंडा की जयंती पर कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

बिरसा मुंडा की जयंती पर कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली, 15 नवंबर कांग्रेस ने रविवार को आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासियों के आत्मसम्मान के लिये उनके योगदान को देश कभी नहीं भूलेगा।

झारखंड में 1875 में आज ही के दिन पैदा हुए मुंडा ने ब्रिटिश शासन को चुनौती दी थी और अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासियों को एकजुट व प्रेरित करने का श्रेय उन्हें दिया जाता है। महज 25 साल की उम्र में अंग्रेजों की हिरासत में उनकी मौत हो गई थी।

मुंडा को श्रद्धांजलि देते हुए कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि मुंडा एक आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और जननायक थे।

पार्टी ने कहा, ‘‘अपने महज 25 वर्षों के जीवनकाल में उन्होंने इतना कुछ हासिल किया कि हमारा इतिहास हमेशा उनका ऋणी रहेगा।’’

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ और सामाजिक समानता के पक्ष में मुंडा का योगदान महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, “आदिवासियों की पहचान और आत्मसम्मान के लिये उनके योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता।”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कई अन्य नेताओं के साथ मुंडा को श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस ने झारखंड के स्थापना दिवस पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं भी दीं।

पार्टी ने ट्विटर पर कहा, “झारखंड के स्थापना दिवस पर, हम झारखंड के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सलाम करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress leaders pay tribute to Birsa Munda's birth anniversary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे