लाइव न्यूज़ :

हरिद्वार कुंभ घोटाले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने हरिद्वार में रखा उपवास

By भाषा | Updated: June 25, 2021 16:55 IST

Open in App

देहरादून, 25 जून कुंभ के दौरान हुए फर्जी कोविड जांच घोटाले को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने हरिद्वार में गंगा तट पर एक दिवसीय उपवास रखा और चेतावनी दी कि अगर इसकी जांच उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से नहीं कराई गई तो प्रदेश में एक बडा आंदोलन किया जाएगा ।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उपवास शुरू करने से पहले कहा कि कुंभ में फर्जी कोविड जांच घोटाले के खिलाफ 27 जून को प्रदेश के सभी जिलों में राज्य सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार कुंभ घोटाले की जांच उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से करवाए और अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में आंदोलन करेगी ।

राज्य सरकार को 'हत्यारी सरकार' बताते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि कुंभ जैसे पवित्र आयोजन में भ्रष्टाचार से देश के अंदर कोरोना की महामारी फैली और कई लोगों ने अपने परिजनों को खो दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के लिए विशेष जांच दर (एसआईटी) का गठन कर राज्य सरकार मामले को रफा—दफा करने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस के हमले का जवाब देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि मामले के संज्ञान में आते ही सरकार ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया और इस पर तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उपवास महज एक नौटंकी है जिसके जरिए वह विपक्ष के तौर पर अपनी विफलता को छुपाने का प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान