लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर को पीएम मोदी की तारीफ करना पड़ा भारी, कांग्रेस के नेता हुए नाराज

By भाषा | Updated: August 26, 2019 06:13 IST

शशि थरूर और उनके सहयोगी अभिषेक मनु सिंघवी ने पिछले हफ्ते पार्टी नेता जयराम रमेश का समर्थन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी सांसद शशि थरूर की उनकी इस टिप्पणी को लेकर आलोचना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सही चीजों को लेकर प्रशंसा की जानी चाहिए। पार्टी के नेताओं की आलोचनाओं से बेपरवाह थरूर ने कहा कि उनके रुख में कुछ भी गलत नहीं है।

केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी सांसद शशि थरूर की उनकी इस टिप्पणी को लेकर आलोचना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सही चीजों को लेकर प्रशंसा की जानी चाहिए। पार्टी के नेताओं की आलोचनाओं से बेपरवाह थरूर ने कहा कि उनके रुख में कुछ भी गलत नहीं है। विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नितला ने कहा कि मोदी सरकार की ‘गलतियों’ को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने कहा कि थरूर का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है और वह उनसे बात करेंगे। वे तिरुवनंतपुरम के सांसद थरूर के इस विचार पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि सही चीज करने पर प्रधानमंत्री की सराहना करने से विपक्ष की आलोचना की साख बनेगी।थरूर और उनके सहयोगी अभिषेक मनु सिंघवी ने पिछले हफ्ते पार्टी नेता जयराम रमेश का समर्थन किया था जिन्होंने कहा है कि मोदी के काम को नहीं स्वीकारने और उन्हें हर समय उन्हें ‘दानव’ की तरह पेश करने से कोई फायदा नहीं होने वाला है।थरूर के रूख पर अलप्पुझा के हरिपद में संवाददाताओं के प्रश्नों के उत्तर में चेन्नितला ने कहा कि केंद्र ऐसे निर्णय ले रहा है जो लोगों को अस्वीकार्य हैं और किसी एक अच्छे काम के लिए उनका महिमामंडन करने की जरूरत नहीं है।रामचंद्रन ने तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों से कहा कि थरूर ने पांच सालों तक भाजपा नीत राजग सरकार का खुलकर विरोध किया है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं नहीं जानता कि पिछले एक हफ्ते में क्या बदलाव आया है। मुझे नहीं मालूम कि वह अब कैसे मोदी सरकार का समर्थन कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर उनसे बातचीत करेंगे।उधर, थरूर ने रविवार को एक मलयालम टीवी चैनल पर कहा, ‘‘ जयराम रमेश और सिंघवी ने जो कुछ कहा है, वह गलत नहीं है। यदि मोदी ने कुछ अच्छा किया है तो हमें उसे स्वीकार करना चाहिए। अन्यथा हम लोगों के बीच अपनी साख गंवा बैठेंगे। यदि जरूरत हो हमें उनकी कड़ी आलोचना भी करनी चाहिए।’’ 

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल