लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के कांग्रेसी नेता कल राज्य के राजनीतिक घटनाक्रम पर सोनिया गांधी से करेगें चर्चा

By शीलेष शर्मा | Updated: November 1, 2019 05:46 IST

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र के चार बड़े नेता सोनिया गांधी से मुलाकात करने के लिए आज रात दिल्ली पहुंच रहे है इनमें प्रदेश अध्यक्ष बालासाहब थोरत, पृथ्वीराज चव्हाण, अशोक चव्हाण और विजय वेरट्टीवार के नाम शामिल है.

Open in App
ठळक मुद्देविधानमंडल दल के नेता के चयन के साथ-साथ राज्य के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा होने के संकेत है.सूत्रों ने दावा किया कि कल की बैठक में संभवत: यह सुनिश्चित हो जाएगा कि विधानसभा में कांग्रेस का नेता कौन होगा.

महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर शिव सेना और भाजपा के बीच चल रहे विवाद पर कांग्रेस कड़ी नजर रख रही है. उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र के चार बड़े नेता सोनिया गांधी से मुलाकात करने के लिए आज रात दिल्ली पहुंच रहे है इनमें प्रदेश अध्यक्ष बालासाहब थोरत, पृथ्वीराज चव्हाण, अशोक चव्हाण और विजय वेरट्टीवार के नाम शामिल है.

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार इन नेताओं की कल राज्य के प्रभारी महासचिव मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात होगी जिसमें विधानमंडल दल के नेता के चयन के साथ-साथ राज्य के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा होने के संकेत है.

सूत्रों ने दावा किया कि कल की बैठक में संभवत: यह सुनिश्चित हो जाएगा कि विधानसभा में कांग्रेस का नेता कौन होगा. जहां तक शिव-सेना भाजपा को लेकर सरकार के गठन पर जो विवाद बना हुआ है उस पर कांग्रेस कल बैठक में चर्चा तो करेगी लेकिन कोई फैसला तब तक नहीं होगा जब तक सोनिया गांधी और शरद पवार के बीच बातचीत नहीं हो जाती.

पार्टी के एक बड़े नेता ने लोकमत से बातचीत करते हुए कहा कि शिव सेना और भाजपा को लेकर सरकार के गठन पर जो परिस्थिति पैदा होगी उसी की रोशनी में कांग्रेस और राकांपा मिलकर फैसला करेंगे. पार्टी के इस पदाधिकारी ने यह भी साफ किया कि शरद पवार इस मामले में फैसला लेने के लिए अधिकृत किए जा सकते है जिसका अनुसरण कांग्रेस कर सकती है क्योंकि कांग्रेस बिना पवार की मर्जी के इस जटिल मुद्दे पर कोई फैसला नहीं लेना चाहती. 

टॅग्स :महाराष्ट्रकांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी