महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता सोनिया गांधी से मिले, विधानसभा चुनाव और बाढ़ पर की चर्चा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2019 18:24 IST2019-08-16T18:24:13+5:302019-08-16T18:24:13+5:30

थोराट और चारों कार्यकारी अध्यक्षों नितिन राउत, यशोमती ठाकुर, मुजफ्फर हुसैन और बसवराज पाटील ने सोनिया के दोबारा अध्यक्ष बनने के बाद उनसे पहली बार मुलाकात की है। इस मौके पर पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।

Congress leaders from Maharashtra meet Interim Congress President, Sonia Gandhi in Delhi. | महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता सोनिया गांधी से मिले, विधानसभा चुनाव और बाढ़ पर की चर्चा

कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त होने तक वह यह जिम्मेदारी निभाएंगी। 

Highlightsनितिन राउत ने बताया, ‘‘यह शिष्टचार मुलाकात थी। सोनिया जी के अध्यक्ष बनने के बाद हमने उनसे पहली मुलाकात की है।’’गौरतलब है कि गत 10 अगस्त को सोनिया को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट और चारों कार्यकारी अध्यक्षों ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात की।

थोराट और चारों कार्यकारी अध्यक्षों नितिन राउत, यशोमती ठाकुर, मुजफ्फर हुसैन और बसवराज पाटील ने सोनिया के दोबारा अध्यक्ष बनने के बाद उनसे पहली बार मुलाकात की है। इस मौके पर पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।

नितिन राउत ने बताया, ‘‘यह शिष्टचार मुलाकात थी। सोनिया जी के अध्यक्ष बनने के बाद हमने उनसे पहली मुलाकात की है।’’ दरअसल, कुछ महीने बाद ही महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होना है। गौरतलब है कि गत 10 अगस्त को सोनिया को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त होने तक वह यह जिम्मेदारी निभाएंगी। 

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं ने बाढ़ पर चर्चा के लिये सोनिया गांधी से मुलाकात की

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं ने राज्य के उत्तरी हिस्सों और कोंकण क्षेत्र में बाढ़ के हालात पर चर्चा के लिये शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। यहां जारी एक बयान के अनुसार पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख बालासाहेब थोराट, कार्यकारी अध्यक्षों बासवराज पाटिल, यशोमति ठाकुर, नितिन राउत और मुजफ्फर हुसैन ने नयी दिल्ली में सोनिया से मुलाकात कर उन्हें राज्य के बाढ़ के हालात की जानकारी दी। बयान के मुताबिक कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल भी बैठक में मौजूद थे।

पुणे, सतारा, सांगली, सोलापुर और कोल्हापुर जिलों समेत पुणे क्षेत्र में बाढ़ में मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 51 हो गई। इस क्षेत्र में अगस्त के पहले सप्ताह में मूसलाधार बारिश हुई थी। 

Web Title: Congress leaders from Maharashtra meet Interim Congress President, Sonia Gandhi in Delhi.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे