लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए लड़ रहे कांग्रेसी नेता, 'कमजोर सरकार' को हटाना होगा: केजरीवाल

By भाषा | Updated: December 31, 2021 18:52 IST

Open in App

चंडीगढ़, 31 दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए कांग्रेस में अंदरूनी कलह है और नेताओं को लोगों की परवाह नहीं है।

चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अपना हमला जारी रखते हुए, केजरीवाल ने कहा कि ‘‘कमजोर सरकार’’ अभी भी बेअदबी और बम विस्फोट के मामलों को सुलझाने में सक्षम नहीं है।

केजरीवाल ने पटियाला में पार्टी के ‘शांति मार्च’ के दौरान कहा, ‘‘एक कमजोर सरकार है और वे (सत्तारूढ़ दल के नेता) मुख्यमंत्री पद के लिए आपस में लड़ रहे हैं। सत्ता की लड़ाई चल रही है... हमें इस सरकार को हटाना है और एक ईमानदार सरकार लानी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले, स्वर्ण मंदिर में बेअदबी का प्रयास किया गया था। एक व्यक्ति ने यह प्रयास किया था (जिसे बाद में पीट-पीट कर मार डाला गया था) ... लेकिन कोई षड्यंत्रकारी है, जो अभी तक पकड़ा नहीं गया है। राज्य सरकार ने कहा कि वह 48 घंटे के भीतर पकड़ा जाएगा। लेकिन, 10 दिन बीत चुके हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना के कुछ दिनों बाद लुधियाना में बम धमाका हुआ था। कोई नहीं जानता कि षडयंत्रकर्ता कौन है।’’ केजरीवाल ने आरोप लगाया कि राज्य में शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने के लिए बेअदबी और विस्फोट की घटनाओं को अंजाम दिया गया और पिछले विधानसभा चुनावों में इसी तरह की रणनीति का इस्तेमाल किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘2017 के चुनाव से पहले भी मौर मंडी में बम विस्फोट हुआ था। वर्ष 2015 में बेअदबी की घटना हुई थी। अगर इन घटनाओं के षडयंत्रकारियों से सख्ती से निपटा जाता, तो कोई भी इस तरह के कृत्यों को दोहराने की हिम्मत नहीं करता।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि केवल राज्य का ‘आम आदमी’ ही इसे बचा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘इसे हासिल करने के लिए तीन करोड़ पंजाबियों को एक साथ आना होगा।’’

उन्होंने कहा कि कहा कि उनकी पार्टी लोगों को सत्ता देने और उन्हें निर्णय लेने में सक्षम बनाने में विश्वास करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल