लाइव न्यूज़ :

हिंदू सेना द्वारा स्थापित गोडसे की प्रतिमा को कांग्रेस नेताओं ने क्षतिग्रस्त किया, सात गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 16, 2021 22:18 IST

Open in App

जामनगर, 16 नवंबर गुजरात के जामनगर में एक दिन पहले दक्षिणपंथी संगठन द्वारा स्थापित की गई महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की प्रतिमा को मंगलवार को शहर के कांग्रेसी नेताओं ने क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने वैमनस्य बढ़ाने के आरोप में दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जामनगर 'ए' सभांग पुलिस थाने के निरीक्षक महावीर जालू ने कहा कि दक्षिणपंथी संगठन हिंदू सेना के सदस्यों द्वारा सोमवार को शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक मंदिर-सह-आश्रम में गोडसे की प्रतिमा स्थापित की गई थी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों में संगठन का प्रमुख प्रतीक भट्ट भी शामिल है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, '' गोडसे की प्रतिमा स्थापित किए जाने की जानकारी मिलने पर कांग्रेस की जामनगर इकाई के अध्यक्ष दिगुभा जडेजा पार्टी कार्यकर्ता धवल नंदा के साथ मौके पर पहुंचे और प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। भट्ट और जडेजा से मिली शिकायतों के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमन्स्य बढ़ाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।''

एक तरफ जहां भट्ट ने दावा किया कि जडेजा और नंदा ने प्रतिमा को तोड़ने के बाद श्रीराम लिखी चादर खींचकर उसे कूड़े में फेंक दिया। वहीं, जडेजा ने अपनी शिकायत में दावा किया कि हिंदू सेना का यह कृत्य गांधीवादियों और कांग्रेस सदस्यों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 राज्यसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, सुधा मूर्ति, डोला सेन, संजय सिंह और दिग्विजय सिंह

भारत अधिक खबरें

भारतInsurance: संसद में 'सबका बीमा सबकी रक्षा' विधेयक पारित, जानिए क्या है ये बीमा और कैसे मिलेगा लाभ

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 लोकसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, इकरा चौधरी, संगीता सिंह, जगदंबिका पाल और टी.आर. बालू

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में बुलंद की जनता की आवाज, संगीता सिंह देव को मिला 'बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन' का प्रतिष्ठित सम्मान

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सादगी की मिसाल सुधा मूर्ति अब 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स में लहराया परचम

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में सक्रियता और बेबाक आवाज, जगदंबिका पाल को लोकमत ने 'सर्वश्रेष्ठ सांसद' अवॉर्ड से नवाजा