लाइव न्यूज़ :

तस्वीर को लेकर ट्रोल हुए कांग्रेस नेता थरूर ने किया पलटवार

By भाषा | Updated: December 7, 2021 23:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक विवाह समारोह की तस्वीर को लेकर ट्रोल होने के बाद मंगलवार को पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें ‘‘भक्तों के संगठित ब्रिगेड’’ से ट्रोल होने की आदत है, लेकिन गैर-राजनीतिक लोगों को ‘‘अपनी दलदल में खींचना सही नहीं है।’’

कई लोगों ने एक विवाह समारोह की थरूर की तस्वीर साझा कर नवविवाहित युवा जोड़े के साथ उनकी तस्वीर को लेकर कांग्रेस नेता पर कटाक्ष किया है।

इसपर पलटवार करते हुए थरूर ने कहा, ‘‘मुझे भक्तों के संगठित ब्रिगेड से ट्रोल होने की आदत है और मैं इसे झेल सकता हूं, जानता हूं कि यह मेरे अधिकार क्षेत्र में आता है। लेकिन गैर-राजनीतिक लोगों को अपनी दलदल में खींचना सही नहीं है, और नवविवाहित जोड़े का उनकी शादी के दिन अपमान करना और उनके मेहमान पर भद्दी टिप्पणी करना अपमानजनक है।’’

‘भक्त’ का क्या मतलब है, यह पूछने वाले ट्विटर उपयोगकर्ताओं को जवाब देते हुए थरूर ने लिखा है, ‘‘ईश्वर के प्रति भक्ति का सम्मान किया जाना चाहिए। किसी राजनेता के प्रति भक्ति, खास तौर से धर्म के नाम पर, निंदनीय है।’’ उन्होंने लिखा है, ‘‘बाद के वाक्य में भक्त शब्द का संदर्भ संघ परिवार और मोदीत्व के भक्तों के लिए है।’’

उल्लेखनीय है कि हाल में कई तस्वीरों को लेकर थरूर को ट्विटर पर ट्रोल किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे