लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज, बोले : मोदी लगवाते टीका तो जनता का बढ़ता विश्वास

By भाषा | Updated: January 17, 2021 23:17 IST

Open in App

मथुरा, 17 जनवरी उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने देश में शनिवार से शुरू हुए टीकाकरण अभियान को राष्ट्रहित में बताया, साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि यदि वह सबसे पहले टीका लगवाते तो देशवासियों का भी विश्वास बढ़ता।

तिवार यहां वृन्दावन में ठा. बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे।

कांग्रेस नेता ने वैज्ञानिकों एवं चिकित्सकों को टीका विकसित करने पर बधाई दी और कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री स्वयं सबसे पहले टीका लगवाते तो लोगों का उनमें और टीके पर विश्वास बढ़ता।’’

उन्होंने कहा, ‘छोटी से छोटी घटना को ईवेंट बनाने वाले मोदी ने सबसे पहले खुद टीका क्यों नहीं लगवाया, अगर अन्य राष्ट्राध्यक्षों के समान वे भी ऐसा करते तो ज्यादा बेहतर होता।’’

गौरतलब है कि इससे पूर्व जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव टीके को ‘भाजपा की वैक्सीन’ बताकर किसी भी कीमत पर न लगवाने की बात कह चुके हैं तो वहीं राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव के पुत्र एवं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री रह चुके तेज प्रताप यादव सबसे पहले प्रधानमंत्री को ही टीका लगवाने की बात कह चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र